Annu Kapoor Accuses Om Puri: अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाएं गंभीर आरोप!

Annu Kapoor Accuses Om Puri

Annu Kapoor Accuses Om Puri: अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाएं गंभीर आरोप!

Annu Kapoor has accused late actor Om Puri of betraying his sister Seema Kapoor, revealing the details in an interview and expressing his deep disappointment.


annu kapoor accuses om puri  अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाएं गंभीर आरोप

Annu Kapoor Accuses Om Puri: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर ने ओम पुरी के निधन के बाद उन्होंने उन पर उनकी बहन सीमा कपूर को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात  का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि- 'ओम पुरी बेहतरीन एक्टर थे लेकिन..किसी और का पति बन गए और किसी और का पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया'

अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाएं आरोप

एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि-  'ओम पुरी बेहतरीन एक्टर थे. उनके जैसा कोई अच्छा एक्टर नहीं था. लेकिन यह अलग मामला है। वे (ओम पुरी) किसी के पति बने और पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया। यहीं से सब कुछ बिगड़ गया और मैं उस महिला का भाई हूं।'


 
उन्होंने आगे कहा कि- 

'वह गुस्से में रहते थे ना सिर्फ ओम पुरी के लिए बल्कि अपनी बहन के लिए भी'

उन्होंने कहा कि- 'वह तो 10 साल पहले ही चले गए होते. मेरी बहन ही थी, जिसने उनकी देखभाल की. ​​जब आपका शरीर कमजोर और नाजुक हो गया, तब आप वापस आए। मैं अपनी बहन से नाराज और परेशान भी था। ओम पुरी के अंतिम दिनों में मेरी बहन सीमा ने ही उनकी देखभाल की थी।' 

अन्नू कपूर ने आगे कहा कि-

'अब उनके मन में किसी के प्रति कोई द्वेष नहीं है। उन्होंने कहा कि ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका बेटा ईशान और दूसरी पत्नी नंदिता हैं, जिनके लिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना की। हालांकि, उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनकी बहन सीमा कपूर का जीवन बर्बाद हो गया।'
 
फिर कहा कि- 'अगर वह इस रिश्ते से जुड़ी सारी बातें बताने लगेंगे तो मामला और गंभीर हो जाएगा क्योंकि उनके भीतर का भाई सामने आ जाएगा।'

कब हुई थी सीमा और ओमपुरी की शादी?

साल 1991 में ओम पुरी ने में अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। दोनों महज 8 महिने में ही अलग हो गए। फिर ओम पुरी ने साल 1993 में जर्नलिस्ट नंदिता पुर से शादी कर ली। 


 
फिर जर्नलिस्ट नंदिता से की शादी

वहीं, सीमा कपूर से अलग होने के बाद 1993 में ओम पुरी ने जर्नलिस्ट नंदिता पुरी से शादी की। इससे उन्हें एक बेटा हुआ, जिसका नाम ईशान रखा। लेकिन शादी के 26 साल बाद साल 2016 में उनसे भी अलग हो गए।  नंदिता ने ओम पुरी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और वैचारिक मतभेद भी बताया। इससे ओम पुरी ने खुद को अपमानित महसूस किया था। नंदिता द्वारा  लिखित ओम पुरी की जीवनी (Unlikely Hero) में निजी बातों का खुलासा किया। 

वहीं ओमपुरी का निधन 6 जनवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने से हो गया।
 

संबंधित सामग्री

‘भूत बंगला’ की Rs 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ से जारी टक्कर

मनोरंजन

‘भूत बंगला’ की Rs 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ से जारी टक्कर

बॉलीवुड में 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला जारी है, जिसमें 'भूत बंगला' ने 100 करोड़ क्लब में प्रवेश किया है।

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

Rakesh Bedi Received Bonus: धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेकर्स, 1 करोड़ का दिया बोनस!

मनोरंजन

Rakesh Bedi Received Bonus: धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेकर्स, 1 करोड़ का दिया बोनस!

Rakesh Bedi's portrayal in 'धुरंधर' earns him widespread acclaim and a bonus from the filmmakers for his memorable role.

मनोरंजन

'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म में नकली मूंछ लगाने पर अक्षय कुमार ने मांगी मांफी

Bollywood actor Akshay Kumar apologizes and explains the need for a fake moustache in his 2022 film 'Samrat Prithviraj', citing character requirements and facial structure.