गर्मियों में बाइक चलाते समय स्वास्थ्य और सुरक्षा के उपाय

गर्मियों में बाइक चलाने की सावधानियां

गर्मियों में बाइक चलाते समय स्वास्थ्य और सुरक्षा के उपाय

गर्मी के दिनों में बाइक चलाने के दौरान स्वास्थ्य, त्वचा और बालों की सुरक्षा के लिए कई उपायों का पालन करना जरूरी है।

गर्मियों में बाइक चलाते समय स्वास्थ्य और सुरक्षा के उपाय

बाल, त्वचा और सेहत रहेगी दुरुस्त |

गर्मी के दिनों में तेज धूप में बाइक चलाने के दौरान भी कई बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है, नहीं तो इससे बालों को नुकसान होने के साथ ही त्वचा और सेहत पर भी बुरा असर होता है. अगर आप भी जानना चाहते है तो इस खबर को पूरा पढ़िए 

तेज पसीना भी आता है

बाइक से रोजाना ऑफिस तक की दूरी तय करना या फिर दिन में बाइक से फील्ड वर्क करते हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. इससे अपनी सेहत के साथ ही त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है. गर्मी के दिनों में मोटरसाइकिल चलाना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं होता है, क्योंकि तेज धूप और इसी के साथ ही बाइक भी गर्म हो जाती है, इसलिए तेज पसीना भी आता है. 

आपको बीमार भी कर सकता है

उत्तर भारत में अब गर्मी काफी तेज पड़ना शुरू हो गई है. तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं भी चल रही हैं. ऐसे में कुछ देर भी बाहर निकलने में मुश्किल हो जाती है और कई बार बाइक से काम की वजह से कई-कई घंटे सफर करना पड़ता है. ये न सिर्फ बहुत थकाने वाला होता है, बल्कि आपको बीमार भी कर सकता है. 

आंखों की सेफ्टी रखें

बाइक चलाते वक्त पूरे फेस खासतौर पर आंखों पर तेज हवा लगती है और गर्मी के मौसम में तेज धूप आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाती है. इसके साथ ही गर्म हवाएं ड्राईनेस बढ़ा देती हैं. इस मौसम में धूल भी काफी उड़ती है. इस वजह से भी आंखों पर बुरा असर होता है. इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट से अच्छी क्वालिटी के सनग्लास खरीदने की सलाह ले सकते हैं.

इस तरह के हो कपड़े

 

गर्मी में बाइक चला रहे हैं तो ऐसे कपड़े पहनें जो पसीने को सोखेऔर त्वचा को तेज धूप से भी बचाएं. कपड़ों का रंग हल्का रखें ताकि ये गर्मी को ऑब्जर्व न करें. इसके अलावा हमेशा कोशिश करें कि फुल स्लीव टीशर्ट या शर्ट ही पहनें. ऐसे शूज कैरी करें जो बहुत ज्यादा हीट न करें और आरामदायक हो.

स्किन को डैमेज से बचाएं

गर्मी में घंटों बाहर रहना होता है या फिर बाइक चलाते हैं तो त्वचा को भी डैमेज होने से बचाना जरूरी होता है. बाइक राइडर्स इस बात को बखूबी समझ सकते हैं कि हाथों का अगला हिस्सा (पंजा) डार्क हो जाता है, क्योंकि टैनिंग हो जाती है. कोशिश करें कि कॉटन या किसी हल्के फैब्रिक के ग्लव्स पहनकर ही बाइक चलाएं और बाहर निकलने से पहले फेस के साथ ही हाथों पर भी 50+ सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

बालों को ऐसे रखें हेल्दी

अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि हेलमेट की वजह से उनके बाल बहुत गिरते हैं. खासकर गर्मियों के दौरान हेलमेट पहनने पर बालों में तेज पसीना आता है और इस वजह से बाल बहुत जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं. इसका मतलब ये नहीं है कि आप हेलमेट नहीं पहनेंगे, बल्कि इन प्रॉब्लम से बचने का तरीका निकालना चाहिए. अगर स्कल कैप न हो तो आप कॉटन स्कार्फ को सिर पर बांधकर इसके बाद हेलमेट पहन सकते हैं.

लगातार न चलाएं बाइक

अगर आपको कई घंटे का काम है तो आप लगातार बाइक न चलाएं, बल्कि कोई छायादार जगह देखकर. बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें. इससे आपकी मोटरसाइकिल को ठंडा होने का वक्त भी मिल जाएगा और आप भी थोड़ा आराम भी कर लेंगे. लगातार लंबे समय तक बाइक चलाते रहने से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है और हीट स्ट्रोक की वजह से आपकी तबियत बिगड़

संबंधित सामग्री

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.