Bengal Violence Hindu: अपनो की मौत का खौफनाक मंजर! घर छोड़कर भागे हिंदू

bengal-violence-hindu

Bengal Violence Hindu: अपनो की मौत का खौफनाक मंजर! घर छोड़कर भागे हिंदू

bengal violence hindu अपनो की मौत का खौफनाक मंजर घर छोड़कर भागे हिंदू

Bengal Violence Hindu: ‘हम अपने घर की छत पर चढ़ गए और छिप गए और कुछ नहीं कर सके...पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा ने ऐसे जख्‍म दिये हैं, जो उम्र भर नहीं भर जा सकता है। हिंसा के दौरान खौफ के साए में लोग अपनों को बचाने की बजाय बस अपनों की मौत का खौफनाक मंजर देखते रहे। https://youtube.com/shorts/jpvGn4g1TII?si=HtA_z4rs8RShMR7M

बंगाल जल रहा है!

पश्चिमी बंगाल के कई जिलो में वक्फ संशोधन बिल को लेकर हिंसा हुई। 10 अप्रैल से जारी हिंसा ने हिंदुओ को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। 300 से 400 लोगों की भीड़ घरों में घुसी..और दुकानों और मंदिरों में तोड़फोड़ की इस हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई है। सुइटी थाना क्षेत्र के साजूर क्रॉसिंग में पुलिस पर क्रूड बम भी फेंके गए। इसमें 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। 

हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात किए हैं। 300 के करीब BSF जवान हैं। कुल 21 कंपनियां की तैनात की गई हैं। धारा 144 लागु होने के साथ इंटरनेट बैन कर दिया गया है। अब कर 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- ‘वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। कानून केंद्र ने बनाया है, इसलिए जो जवाब आप चाहते हैं, वह केंद्र से मांगा जाना चाहिए। मेरी अपील है कि शांत रहें। सबकी जान कीमती है, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं।’ हालात को काबू में करने के लिए रातभर अर्धसैनिक बलों ने सूती और शमशेरगंज समेत कई संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

Bengal Violence Hindu: घर छोड़कर भागे हिंदू!

इस हिंसा से हिंदू इतना डर गए कि अपने घरों को छोड़ कर पलायन कर गए। घर छोड़कर जाने वाली एक महिला का कहना है कि - ‘बंगाल में रहने के लिए हमें कई कोशिश करनी पड़ रही हैं। हमारे घरों को जला दिया गया यहां के लोगों का कहना है की पीएम मोदी ने बिल पास किया है, इसलिए यहां पर एक भी हिंदू नहीं रहेगा, जहां जाना है जाओ। हमारे घरों को जला दिया और हमारे पास से कीमती सामान सोने-चांदी और पैसे भी छिन लिए। जितने भी हिंदू थे सभी के घरों में आग लगा दी।औरतों को भी बक्शा नहीं जा रहा है गले में रस्सी बांधकर गला दबाया जा रहा है।’  [caption id="attachment_75144" align="alignnone" width="300"]घर छोड़कर भागे हिंदू घर छोड़कर भागे हिंदू[/caption] Read More: what happened in nagpur aluminium factory 2025: नागपुर एल्युमिनियम फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5 वहीं एक और हिंदु युवक का कहना है कि -  ‘मुस्लिम लोग हमारे ऊपर बहुत अत्याचार कर रहे हैं। हमारे घरों को पूरी तरीके से नष्ट कर दिया और हमारे साथ रह रहे लोगों पर हमला किया जा रहा है। इसलिए हम जान बचाकर वहां से भाग आए।पुलिस प्रशासन आई लेकिन हमारे सपोर्ट में कुछ भी नहीं हुआ। पुलिस प्रशासन खुद हमें वहां से भागा रहा था। हमारे पास अब कुछ भी नहीं है।’

‘राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए’

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कट्टरपंथियों के डर से मुर्शिदाबाद के धुलियान से 400 से अधिक हिंदू नदी पार कर पार लालपुर हाई स्कूल, देवनापुर-सोवापुर जीपी, बैसनबनगर, मालदा में शरण लेने को मजबूर हो गए। TMC की तुष्टिकरण की राजनीति ने कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दिया है। हिंदुओं का शिकार किया जा रहा है, लोग अपनी ही धरती पर जान बचाने के लिए भाग रहे हैं! कानून और व्यवस्था को इस तरह से खराब होने देने के लिए राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए। Bengal Violence Hindu: ममता सरकार पर भड़क रहे लोगअपना घर छोड़कर आए लोगों को अस्थायी राहत शिविर में ठहराया गया है। राहत शिविर में रह रहे लोगों का कहना है कि वे अभी भी डरे हुए हैं और वापस जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। लोगों के घर छोड़ने के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है..लोग ममता सरकार पर भड़क रहे है। कहा जा रहा है कि अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बंगाल को बांगलादेश बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

संबंधित सामग्री

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।