सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज...

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का सम्मान

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात गोल्ड जीतने वालों को 3-3 ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार | None

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अंडर-18 पुरुष एवं महिला हॉकी एशिया कप-2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि भारतीय हॉकी टीम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों और एशियाई खेलों में भी प्रदेश के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

खिलाडी के साथ फ़ोटो खिंचवाते हुए सीएम डॉ यादव

स्वर्ण विजेताओं को 3 लाख, कांस्य विजेताओं को 1 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये और महिला हॉकी टीम की कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हर स्तर पर बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

जापान में हुआ था हॉकी एशिया कप

अंडर-18 पुरुष एवं महिला हॉकी एशिया कप-2026 का आयोजन 29 मई से 6 जून तक जापान के काकामिगाहारा शहर में किया गया था। पुरुष वर्ग में भारत सहित नौ देशों और महिला वर्ग में आठ देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय टीम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया।

पुरुष वर्ग की भारतीय टीम में मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी, भोपाल के छह खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया और टीम ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिला वर्ग में ग्वालियर स्थित मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का हिस्सा बनकर कांस्य पदक हासिल किया।

खिलाडी को पुरस्कृत करते हुए मप्र सीएम डॉ यादव और मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

मुख्यमंत्री बोले- हॉकी में फिर अग्रणी बन रहा मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने एक समय देश को कई ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी दिए थे। कुछ वर्षों तक राज्य इस खेल में पिछड़ गया था, लेकिन अब एक बार फिर हरियाणा जैसे अग्रणी राज्यों की कतार में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई खिलाड़ी साधारण परिवारों से आते हैं, लेकिन अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर रहे हैं।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भी खिलाड़ियों और कोचों की सराहना करते हुए कहा कि समीर दाद जैसे प्रशिक्षकों की मेहनत से प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश की महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी नौसीन नाज ने 12 गोल दागकर 'टॉप स्कोरर' बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, पुरुष हॉकी अकादमी के खिलाड़ी आयुष रजक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'बेस्ट गोलकीपर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।

इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का मान

स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम में आयुष रजक (जबलपुर), अंश बहुत्रा (नर्मदापुरम), करन गौतम (उमरिया), अवि माणिपुरी (भोपाल), सिद्धार्थ बेन (जबलपुर) और गाजी खान (नर्मदापुरम) शामिल रहे।

वहीं कांस्य पदक जीतने वाली महिला टीम में नौसीन नाज (सिवनी), महक परिहार, स्नेहा दावड़े (बड़वानी) और नम्मी गीताश्री (विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश) ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ समूह फोटो भी खिंचवाई।

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

आलीराजपुर को विकास की सौगात देंगे CM डॉ. मोहन यादव, शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

राज्य

आलीराजपुर को विकास की सौगात देंगे CM डॉ. मोहन यादव, शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 जुलाई को आलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे।

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

मध्यप्रदेश विधानसभा ने 'मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026' को पारित किया। यह विधेयक अब राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जाएगा।