हादसा मुंबई में

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

By : सोनिया रायकवार
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात गणेश प्रतिमा को पंडाल तक ले जाते समय बड़ा हादसा हो गया। करीब 22 फीट ऊंची ‘भुलेश्वराचा राजा’ की प्रतिमा अचानक गिर गई। हादसे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

जय अंबे चौक पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 10 बजे जय अंबे चौक के पास हुआ। गणेश प्रतिमा को ट्रॉली के जरिए पंडाल तक ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक प्रतिमा का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान चलाकर घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

दो पुरुषों की मौत, 5 लोग घायल

हादसे में 33 वर्षीय संकेत नेवशे और 30 वर्षीय बृजेश हेमंत जोशी की मौत हुई है। वहीं, घायलों की पहचान वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।

घायलों में 5 और 7 साल की बच्चियां भी

हादसे में दो छोटी बच्चियां भी घायल हुई हैं। लावण्या गनेर की उम्र 5 साल और दिव्या गनेर की उम्र 7 साल बताई गई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतिमा गिरने की वजह पर अलग-अलग दावे

22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने की वजह को लेकर फिलहाल दो दावे सामने आ रहे हैं। एक दावे के मुताबिक, प्रतिमा को फैक्ट्री से बाहर निकालने से पहले उसके नट-बोल्ट में तकनीकी कमी सामने आई थी। बताया जा रहा है कि मरम्मत के बाद प्रतिमा को वहां से ले जाया गया। वहीं, दूसरे दावे के अनुसार पंडाल के पास पहुंचते समय प्रतिमा को ले जा रही ट्रॉली का पहिया एक गड्ढे में चला गया। इससे ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा और प्रतिमा आगे की ओर गिर गई।

जांच के बाद सामने आएगी हादसे की असली वजह

फिलहाल प्रतिमा गिरने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। नट-बोल्ट में खराबी और ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस या प्रशासन की ओर से नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार देर रात नेशनल हाईवे-52 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, 32 यात्री घायल हो गए।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान 6E 225 का पार्किंग के दौरान पोल से टकराव, सभी 200 यात्री सुरक्षित, जांच जारी।

नेपाल से 55 KM दूर तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप, बाढ़-भूस्खलन के बाद फिर कांपी धरती

नेपाल से 55 KM दूर तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप, बाढ़-भूस्खलन के बाद फिर कांपी धरती

तिब्बत में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेपाल सीमा के पास इस भूकंप से किसी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा-सीधी हाईवे पर हुई दुर्घटना पर जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को दी 2-2 लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा-सीधी हाईवे पर हुई दुर्घटना पर जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को दी 2-2 लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा-सीधी हाईवे दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

ईरान में शादी पर अमेरिकी हमला, 5 की मौत,बच्चों समेत 50 घायल

ईरान में शादी पर अमेरिकी हमला, 5 की मौत,बच्चों समेत 50 घायल

अमेरिका ने ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें एक शादी समारोह भी प्रभावित हुआ, जिससे 5 की मौत और 50 से अधिक घायल हुए।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026