नेपाल में आग, बिहार में हड़कंप: जेल से भागे 576 कैदी, 10 भारत में पकड़े गए

nepal-jail-break-news-indo-nepal-border-closed-trucks-stuck-border

नेपाल में आग, बिहार में हड़कंप: जेल से भागे 576 कैदी, 10 भारत में पकड़े गए

नेपाल में आग बिहार में हड़कंप जेल से भागे 576 कैदी 10 भारत में पकड़े गए

नेपाल में भड़की आग - बॉर्डर सील, हजारों गाड़ियां फंसी nepal jail break news indo nepal border closed trucks stuck border

मंगलवार को नेपाल की जलेश्वर जेल पर जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। भीड़ आई, ताले टूटे, और 576 कैदी फरार हो गए। इनमें से 10 को सीतामढ़ी बॉर्डर पर भारत में घुसते वक्त SSB जवानों ने पकड़ लिया8 नेपाली, 2 भारतीय। बाकी अभी भी लापता हैं।

 बिहार के 6 जिलों की सीमा सील, 10 हजार गाड़ियां फंसीं

नेपाल में जारी हिंसा के चलते बिहार के 6 सीमावर्ती जिलोंसीतामढ़ी, मधुबनी, मोतिहारी, सुपौल, किशनगंज और पश्चिमी चंपारणकी सीमाएं सील कर दी गई हैं।
5 किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार लग चुकी है। 10 हजार से ज़्यादा गाड़ियां नेपाल में माल पहुंचाने को बेचैन हैं, लेकिन बॉर्डर बंद है। रक्सौल बॉर्डर पर खड़े एक ट्रक ड्राइवर ने कहा,

कच्चा माल लेकर खड़ा हूं, तीन दिन से। बॉर्डर नहीं खुला तो सब सड़ जाएगा।

 लोग पैदल लौट रहे, ट्रेन बंद, बसें गायब

नेपाल से लौटते मजदूर और पर्यटक अब 15-20 किमी पैदल चलकर भारत में प्रवेश कर रहे हैं। जयनगर से जनकपुर जाने वाली ट्रेन सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है। मैत्री पुल जैसे सीमाई इलाकों पर कर्फ्यू का सन्नाटा छाया है।

क्यों भड़की नेपाल में हिंसा?

भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ जनता का गुस्सा फूटा, लेकिन हालात तब बिगड़े जब प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्रियों के घरों में आग लगा दी।
अब तक 22 लोग मारे जा चुके हैं, और 400 से ज्यादा घायल हैं। प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा देकर राजधानी छोड़ी और सेना ने रातोंरात देश का कंट्रोल संभाल लिया।

nepal jail break news indo nepal border closed trucks stuck border

भारत सतर्क, लेकिन बेचैन

सीतामढ़ी से लेकर बेतिया तक, हर बॉर्डर पर SSB जवान, पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड तैनात हैं। हर पहचान पत्र की जांच हो रही है, ताकि कोई भी संदिग्ध भारत में घुस न सके। लेकिन असली सवाल ये है क्या सीमाएं बंद करने से कैदियों को रोका जा सकता है? क्या नेपाल से लौटते हजारों मजदूरों और यात्रियों की तकलीफ को कोई समझेगा?

ये सिर्फ सीमा पर नहीं, इंसानियत की भी परीक्षा है

बॉर्डर बंद है, लेकिन भूख नहीं।

ट्रक खड़े हैं, लेकिन उम्मीदें नहीं। नेपाल की आग अब भारत की सांसों में धुआं बनकर उतर चुकी है। कैदी भागे, लेकिन सवाल बचाक्या सत्ता की असफलता की सजा आम जनता को मिलनी चाहिए?

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

Watch Now :-  US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

केदारनाथ में 73 साल की ‘दादी’ का कमाल: बिना घोड़े-पालकी पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार

उत्तराखंड

केदारनाथ में 73 साल की ‘दादी’ का कमाल: बिना घोड़े-पालकी पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार

केदारनाथ धाम में 73 साल की बुजुर्ग महिला ने बिना सहारे पैदल चढ़ाई कर सबको चौंका दिया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे आस्था और हौसले की मिसाल बता रहे हैं।

रीवा में 15 यात्रियों को फ्लाइट बोर्ड करने से रोका:72 की जगह आया 48 सीटर विमान, सभी का टिकट कंफर्म था; युवती का इंटरव्यू

मध्य प्रदेश

रीवा में 15 यात्रियों को फ्लाइट बोर्ड करने से रोका:72 की जगह आया 48 सीटर विमान, सभी का टिकट कंफर्म था; युवती का इंटरव्यू

रीवा एयरपोर्ट पर एलायंस एयर ने 72 सीटों की बुकिंग पर 48 सीटों वाला विमान भेजा, जिससे 15 यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।

CM डॉ. यादव करेंगे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, हितग्राहियों को वितरित करेंगे स्वीकृति प्र

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव करेंगे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, हितग्राहियों को वितरित करेंगे स्वीकृति प्र

ग्वालियर में डॉ. मोहन यादव ने विश्वविद्यालय के भूमिपूजन और पशुपालक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा दिया गया।

मिशन दृष्टि का प्रक्षेपण, अंतरिक्ष यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मध्य प्रदेश

मिशन दृष्टि का प्रक्षेपण, अंतरिक्ष यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गैलेक्सआई द्वारा भारत में निर्मित पहले ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण की सराहना की।

बरगी बांध हादसा: मौत भी न तोड़ सकी ममता, मां-बेटे की एक ही कब्र में आखरी नींद

मध्य प्रदेश

बरगी बांध हादसा: मौत भी न तोड़ सकी ममता, मां-बेटे की एक ही कब्र में आखरी नींद

बरगी बांध हादसे में मां ने मौत के बाद भी बेटे को नहीं छोड़ा। दिल्ली में मां-बेटे को एक ही कब्र में दफनाया गया, भावुक कर देने वाली कहानी।