केदारनाथ में 73 साल की ‘दादी’ का कमाल: बिना घोड़े-पालकी पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार

Kedarnath: 73-Year Woman Trek Viral

केदारनाथ में 73 साल की ‘दादी’ का कमाल: बिना घोड़े-पालकी पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार

केदारनाथ धाम में 73 साल की बुजुर्ग महिला ने बिना सहारे पैदल चढ़ाई कर सबको चौंका दिया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे आस्था और हौसले की मिसाल बता रहे हैं।

केदारनाथ में 73 साल की ‘दादी’ का कमाल बिना घोड़े-पालकी पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से आस्था और हौसले की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। महाराष्ट्र की 73 साल की एक बुजुर्ग महिला ने बिना किसी सहारे के पैदल चढ़ाई पूरी कर बाबा केदार के दरबार में हाजिरी लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जहां एक ओर लोग कठिन चढ़ाई के चलते घोड़े, पालकी या हेलिकॉप्टर का सहारा लेते हैं, वहीं इस ‘दादी’ ने अपने दम पर 11,500 फीट की ऊंचाई तक का सफर तय कर सबको हैरान कर दिया।

उम्र बनी सिर्फ एक नंबर

केदारनाथ मंजिर तक पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन माना जाता है। पतली पगडंडियां, ठंडा मौसम और कम ऑक्सीजन अच्छे-अच्छों की परीक्षा ले लेता है।लेकिन इस बुजुर्ग महिला ने अपने मजबूत इरादे से साबित कर दिया कि अगर मन में श्रद्धा हो, तो कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं होता। रास्ते में लोगों ने उन्हें घोड़ा लेने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने मुस्कुराकर मना कर दिया।

चढ़ाई के दौरान गूंजते रहे ‘हर हर महादेव’ के नारे

पूरी यात्रा के दौरान ‘दादी’ का उत्साह देखने लायक था। वे लगातार ‘जय शिवाजी, जय भवानी’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाती रहीं।उनके चेहरे पर थकान की जगह एक अलग ही चमक और सुकून नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था मानो उनकी आस्था ही उन्हें मंजिल तक खींचकर ले जा रही हो।

सोशल मीडिया पर वायरल दादी

इस प्रेरणादायक यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस ‘दादी’ के जज्बे और भक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं।कई यूजर्स इसे “रियल मोटिवेशन” बता रहे हैं, तो कुछ इसे आस्था और आत्मविश्वास की सबसे बड़ी मिसाल मान रहे हैं। केदारनाथ से आई यह कहानी बताती है कि सच्ची श्रद्धा और मजबूत इरादे के सामने उम्र और मुश्किलें दोनों छोटी पड़ जाती हैं।

 

प्रमुख खबरें