मुंबई डूबी पानी मेंः बंगाल में बिजली से 13 की मौत - हाई अलर्ट

mumbai-red-alert-heavy-rain-west-bengal-lightning-deaths-2025

मुंबई डूबी पानी मेंः बंगाल में बिजली से 13 की मौत - हाई अलर्ट

 मुंबई डूबी पानी मेंः बंगाल में बिजली से 13 की मौत - हाई अलर्ट

 mumbai red alert heavy rain 2025: घर से बाहर निकलने पर रोक

 mumbai red alert heavy rain west bengal lightning deaths 2025    मुंबई, 25 जुलाई 2025 – देश के कई हिस्सों में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात ठप हो गया है और पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से घरों में ही रहने की सलाह दी है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व बर्धमान जिलों में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। ओडिशा के गंधमर्दन पहाड़ियों में फंसे 17 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया।

मुंबई में बारिश बनी आफत

शहर में बीते 24 घंटे में 29 mm बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 4 mm अधिक है। बोरिवली, अंधेरी ईस्ट, सायन, दादर, मलाड, ठाणे जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार दोपहर 12:38 बजे हाई टाइड शुरू हुआ, जिसमें समुद्र की लहरें 4.64 मीटर तक उठीं। सड़कों पर गाड़ियाँ फंसीं, लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा और हजारों लोग ट्रैफिक में फंस गए। भारी ट्रैफिक जाम की वजह से ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 पुलिस और मौसम विभाग की चेतावनी

मुंबई पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि जब तक अत्यंत आवश्यक न हो, घर से बाहर न निकलें। समुद्र किनारे और घाटों पर जाने से भी मना किया गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

 बंगाल में बिजली ने ली 13 जानें

बांकुड़ा और पूर्व बर्धमान जिलों में गुरुवार शाम बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। इन जिलों में गर्मी और उमस के बाद अचानक बारिश शुरू हुई, जिससे कई लोग खुले में फंस गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली कड़कने के समय खुले में न जाएं और पेड़ या पोल के नीचे खड़े न हों।  mumbai red alert heavy rain west bengal lightning deaths 2025 

हिमाचल में सड़क धंसी, 7 की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क धंसने से एक बस खाई में जा गिरी। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई। राज्य में इस मानसून सीजन में अब तक 147 लोगों की मौत हो चुकी है और 1387 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।

 AI से बाढ़ की भविष्यवाणी

जल शक्ति मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देशभर में 350 बाढ़ पूर्वानुमान केंद्रों पर AI तकनीक से बाढ़ की भविष्यवाणी की जा रही है। यह तकनीक SWRMO-CoE (Smart Water Resources Modeling Organization – Center of Excellence) द्वारा संचालित है और 24 घंटे पहले बाढ़ का सटीक अनुमान देती है। Dwarka News:

 उत्तर भारत में बारिश बाढ़

  • बिहार: कमजोर मानसून की वजह से राज्य में 43% कम बारिश हुई है। पटना समेत 15 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं और धान की फसल बर्बादी की कगार पर है।
  • उत्तर प्रदेश: ललितपुर के माताटीला डैम के 20 गेट खोल दिए गए हैं। गोविंद सागर और राजघाट डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है।
  • बेतिया (बिहार): बारिश के लिए लोग शिवलिंग पर सामूहिक जलाभिषेक कर रहे हैं। ग्रामीणों की मान्यता है कि यह परंपरा निभाने से बारिश अवश्य होती है।
Read More:- PM मोदी की राजनीतिक यात्रा: मोदी ने इंदिरा गांधी का 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा! Watch Now :- गाजीपुर में मिला तैरता हुआ '#रामशिला' पत्थर! देखें #रहस्यमयी वीडियो

संबंधित सामग्री

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।