Indonesia Ship Fire: इंडोनेशिया में समंदर के बीच जहाज में लगी भीषण आग, 280 यात्रियों में मचा हड़कंप

indonesia-ship-fire-280-passengers-rescue-km-barcelona-va

Indonesia Ship Fire: इंडोनेशिया में समंदर के बीच जहाज में लगी भीषण आग, 280 यात्रियों में मचा हड़कंप

indonesia ship fire इंडोनेशिया में समंदर के बीच जहाज में लगी भीषण आग 280 यात्रियों में मचा हड़कंप

समंदर में लोगों ने लगाई छलांग Indonesia Ship Fire: इंडोनेशिया के तट के पास एक यात्री जहाज KM Barcelona VA में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई... जिसमें करीब 280 यात्री सवार थे। बतादें कि आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए समुद्र में कूदने लगे। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज आग की लपटों में घिरा है और यात्रियों में चीख-पुकार मची हुई है। घटना में अब तक 3 लोगों की मौत और 18 के घायल होने की पुष्टि हुई है।

रेस्क्यू के लिए भेजे गए तीन अन्य जहाज

KM Barcelona VA जहाज पूरी तरह जलकर काले मलबे में तब्दील हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक दल यात्रियों को तुरंत लाइफ जैकेट पहनाकर पानी में कूदने की सलाह देने लगे। राहत और बचाव कार्य के लिए KM Barcelona III, KM Venecian और KM Cantika Lestari 9F जैसे तीन बड़े जहाजों को मौके पर भेजा गया। वीडियो में कई यात्री बच्चों के साथ छलांग लगाते और कर्मचारियों द्वारा उन्हें निर्देशित करते भी देखे जा सकते हैं। read more: सड़कों पर मछलियां, स्कूल बंद, पहाड़ दरके: ‘डिजास्टर मोड’ पर भारत 

 कई यात्री अब भी लापता... राहत कार्य जारी

नॉर्थ सुलावेसी रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के सेक्रेटरी जेरी हार्मनसिना के अनुसार, हादसा तालिस द्वीप के पास हुआ। अभी भी कई यात्रियों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जहाज में सवार यात्रियों के लिए फिलहाल राहत शिविर बनाए गए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 पहले भी हुआ था बड़ा समुद्री हादसा

Indonesia Ship Fire: यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब इसी महीने की शुरुआत में प्रशांत महासागर में ‘द मॉर्निंग मिडास’ नामक एक मालवाहक जहाज भी आग लगने के बाद डूब गया था। उस जहाज में करीब 3000 गाड़ियां थीं, जिनमें 800 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल थे। आग लगने के बाद शिपिंग कंपनी Zodiac Maritime ने पुष्टि की थी कि जहाज को बचाने की कोशिशें नाकाम रहीं और वह पूरी तरह समुद्र में समा गया। इससे पहले भी समुद्री सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। read more: आदित्य-फडणवीस की सीक्रेट मुलाकात: क्या सत्ता में लौटेगी ठाकरे सेना? 

संबंधित सामग्री

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मध्य प्रदेश

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री  मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर पहुंचे, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे। बस्तर को नक्सल मुक्त करने के बाद, युवाओं के रोजगार पर फोकस।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लू से निपटने के लिए जिलों में बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर जोर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चिंता जताई।