आदित्य-फडणवीस की सीक्रेट मुलाकात: क्या सत्ता में लौटेगी ठाकरे सेना?

aditya-thackeray-fadnavis-meeting-sparks-political-twist

आदित्य-फडणवीस की सीक्रेट मुलाकात: क्या सत्ता में लौटेगी ठाकरे सेना?

आदित्य-फडणवीस की सीक्रेट मुलाकात क्या सत्ता में लौटेगी ठाकरे सेना 

महाराष्ट्र में फिर सियासी उलटफेर? गुपचुप मुलाकात से हलचल तेज

Aditya Thackeray-Fadnavis Meeting Sparks Political Twist: मुंबई, महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी समीकरणों में बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। शनिवार शाम मुंबई के सोफिटेल होटल में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यह बैठक भले ही “संयोगवश” बताई जा रही हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने गहरे माने जा रहे हैं।

Aditya Thackeray-Fadnavis Meeting Sparks Political Twist: एक होटल, एक घंटा और कई सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य ठाकरे और फडणवीस करीब एक ही समय तीन घंटे तक होटल में मौजूद थे, और इस दौरान करीब 1 घंटे तक आपसी बातचीत भी हुई। हालांकि दोनों पक्षों ने मुलाकात से इनकार किया है। CM ऑफिस का कहना है कि मुख्यमंत्री किसी अन्य कार्यक्रम के लिए होटल में मौजूद थे, जबकि आदित्य केवल डिनर के लिए अपने दोस्तों के साथ आए थे।

3 दिन पहले उद्धव-फडणवीस की मुलाकात भी

इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि 17 जुलाई को उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की भी सीधी मुलाकात हो चुकी है। ये मुलाकात विधान परिषद अध्यक्ष राम शिंदे के ऑफिस में करीब 20-30 मिनट चली, जिसमें आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को एक किताब भेंट की, जिसका विषय था "तीन-भाषा नीति"।

 सत्ता पक्ष में आने का ऑफर!

इस मुलाकात से ठीक पहले 16 जुलाई को विधान परिषद में मुख्यमंत्री फडणवीस ने व्यंग्यात्मक लहजे में उद्धव ठाकरे को सत्ता पक्ष में आने का न्योता दिया था। उन्होंने कहा,
"हम विपक्ष में आपको साथ नहीं ला सकते, लेकिन सत्ता पक्ष में आने का रास्ता खुला है।"
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ये सिर्फ मज़ाक नहीं था, बल्कि सीरियस बैकडोर बातचीत का एक हिस्सा हो सकता है।

 2019 में टूटा था गठबंधन, क्या 2025 में फिर साथ?

2019 के विधानसभा चुनाव में BJP और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा और बहुमत भी हासिल किया। लेकिन मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। उद्धव ठाकरे ने 50-50 फॉर्मूला की बात कही, जिसे BJP ने नकार दिया। नतीजतन, शिवसेना ने कांग्रेस और NCP के साथ 'महा विकास अघाड़ी' (MVA) बनाई, और उद्धव खुद मुख्यमंत्री बने। परंतु 2022 में एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद MVA सरकार गिर गई और BJP ने दोबारा सत्ता हासिल की। Read More:- डेल्टा फ्लाइट के इंजन में भड़की आग, एलए एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग Watch Now :- गाजीपुर में मिला तैरता हुआ '#रामशिला' पत्थर! देखें #रहस्यमयी वीडियो

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।