हेली-टूरिज्म योजना शुरू

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू होने से पर्यटक 1200 फीट की ऊँचाई से शहर का नजारा देख सकेंगे। इस योजना के तहत कई महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ा गया है।

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

हेली-टूरिज्म योजना शुरू

पटना के लोग अब 1200 फीट की ऊंचाई से शहर का नजारा देख सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' की शुरुआत की। इस योजना के तहत लोग अब हेलीकॉप्टर से पटना और बिहार के प्रमुख स्थलों का हवाई सफर कर सकेंगे।

80 लोगों ने करवाई बुकिंग

योजना शुरू होते ही लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब तक करीब 80 लोगों ने एयर राइड के लिए बुकिंग करवा ली है। हालांकि पहले दिन केवल 20 पर्यटक ही जॉय राइड का हिस्सा बने। पहली उड़ान दोपहर 3:40 बजे 6 यात्रियों के साथ रवाना हुई। मुख्यमंत्री सम्राट ने खुद पर्यटकों को टिकट सौंपे और हेलीकॉप्टर के पायलट को बैज पहनाकर रवाना किया। पटना जॉय राइड के लिए प्रति व्यक्ति 2100 रुपये किराया रखा गया है। यह यात्रा करीब 10 मिनट की होगी। इस दौरान पर्यटक करीब 1200 फीट की ऊंचाई से शहर का नजारा देख सकेंगे। हवाई सफर के दौरान गंगा नदी, JP गंगा पथ, तख्त श्री हरिमंदिर साहिब और पटना के कई प्रमुख स्थान ऊपर से दिखाई देंगे।

3 बड़े पर्यटन स्थल

पर्यटन विभाग के मुताबिक, हर 30 मिनट के अंतराल पर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा. एक दिन में 4 जॉय राइड संचालित की जाएंगी। फिलहाल यह सुविधा हर शनिवार और रविवार को रहेगी। इस योजना के तहत पटना से 3 बड़े पर्यटन स्थलों को भी जोड़ा गया है। 

  • राजगीर

  • वाल्मीकिनगर

  • कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर

इन स्थानों के लिए हेलीकॉप्टर और छोटे विमान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

कितना लगेगा किराया?

पर्यटन विभाग ने अलग-अलग गंतव्यों के लिए किराया

पटना जॉय राइड- 2100 रुपये प्रति व्यक्ति

  • राजगीर- 4000 रुपये प्रति व्यक्ति

  • वाल्मीकिनगर- 5000 रुपये प्रति व्यक्ति (एक तरफ)

  • कैमूर (मां मुंडेश्वरी)- 6000 रुपये प्रति व्यक्ति

कैसे कराए बुकिंग?

यात्रियों को हवाई यात्रा के साथ फ्री टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि होटल, भोजन और स्थानीय यात्रा का खर्च पर्यटकों को खुद ही उठाना होगा। टिकट की बुकिंग बिहार पर्यटन और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कर सकते है। प्रदेश सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद बिहार में धार्मिक और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देना है। इससे देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने में सहायता मिलेगी।

संबंधित सामग्री

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में आई बाढ़ से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। नदियों में सिल्ट जमा होने को भी बाढ़ का कारण बताया गया।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोहतास जिले का दौरा करेंगे और 9.2 किमी लंबे बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कई विकास कार्यक्रमों में भाग लिया।

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार सरकार ने घोषणा की है कि कैलाशपति मिश्र की जयंती अगले साल से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य उनके योगदान को सम्मानित करना है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर