Chhindwara: मौत का कफ सिरप! 9 मासूमों की ली जान, 5 जिंदगी मौत की लड़ रहे जंग

chhindwara-kidney-infection-mystery-disease-children-death

Chhindwara: मौत का कफ सिरप! 9 मासूमों की ली जान, 5 जिंदगी मौत की लड़ रहे जंग

chhindwara मौत का कफ सिरप 9 मासूमों की ली जान 5 जिंदगी मौत की लड़ रहे जंग

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक में रहस्यमयी बीमारी ने कहर बरपा दिया है। बीते कुछ दिनों में यहां 9 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। सभी मामलों में एक समान लक्षण पाए गए—बुखार, सर्दी-जुकाम और कुछ ही दिनों में किडनी फेल हो जाना। हालात इतने गंभीर हैं कि कई बच्चे नागपुर के अस्पतालों में भर्ती हैं और कुछ जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे हैं।

बीमारी अभी भी बनी रहस्य

अंजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौतों की वजह से छिंदवाड़ा में दहशत का माहौल है. दिल्ली-भोपाल से आई विशेषज्ञों की टीम परासिया इलाके में बीमारी की पता लगाने में जुटी हुई है. लेकिन अब तक बच्चों की किडनी फेल होने के मुख्य कारण का पता नहीं लगा सकी है. 7 सितंबर को इस बीमारी से पहले बच्चे की मौत हुई थी. इन सभी बच्चों की बीमारी के शुरुआती लक्षण तेज बुखार और पेशाब रुकने के थे.

किडनी फेल होने से हो रही मौत

किडनी फेल होने से हो रही बच्चों की मौत के मामले में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपडेट ले रहे हैं. उन्होंने सीएमएचओ को इन प्रकरणों की पुख्ता मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने कहा कि पूरी तरह से प्रोएक्टिव होकर काम करें, ताकि किसी भी स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके. जरूरत पड़ने पर मरीजों को नागपुर के एम्स अस्पताल रेफर किया जाए. यदि मरीज को तत्काल रेफर करने की आवश्यकता हो, तो एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करें ताकि समय पर जीवन रक्षक उपचार मिल सके. Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

प्रशासन ने लिया एक्शन

डॉक्टरों द्वारा जानकारी दी गई कि कुछ परिजन बच्चों का इलाज झोला छाप डॉक्टरों से करा रहे हैं. जहां गलत दवाओं के उपयोग से स्थिति बिगड़ रही है. इस पर कलेक्टर ने ऐसे झोला छाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए भी कहा है. साथ ही 2 निजी कंपनी के सिरप के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. उन्होंने मेडिकल संचालकों को भी निर्देशित किया कि "बच्चों को कॉम्बिनेशन वाले सिरप न दें, केवल साधारण प्लेन सिरप ही उपलब्ध कराएं.

कलेक्टर की अपील

बिना प्रिस्क्रिप्शन के बच्चों को दवा न दें. सर्दी-खांसी होने पर बच्चों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर जाएं. झोला छाप डॉक्टरों से इलाज बिल्कुल न कराएं. हर 6 घंटे में ध्यान रखें कि बच्चा यूरिन कर रहा है या नहीं, यदि नहीं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. उल्टी या सुस्ती की स्थिति में विलंब न करें और तत्काल चिकित्सक के पास जाएं. बच्चों को अधिक से अधिक पानी पिलाएं. यदि बुखार 2 दिन से अधिक बना रहता है, तो तुरंत इलाज कराएं. Read More:- मोबिक्विक के एप अपडेट: सिक्योरिटी चूक से रातों-रात लखपति बने लोग

भोपाल-दिल्ली की टीम जांच में जुटी

बच्चों को सर्दी-जुकाम और बुखार के बाद अचानक किडनी इन्फेक्शन हो रहा है. इसकी जांच के लिए इंडियन काउंसिल आफ़ मेडिकल रिसर्च यानी (ICMR) की टीम के साथ ही भोपाल स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए छिंदवाड़ी के परासिया इलाके में डेरा डाले है. टीम पूरे इलाके में घर-घर जाकर पानी, चूहा और मच्छर सहित आदि के सैंपल एकत्रित करके बीमारी का कारण पता करने में जुटी है. लेकिन अंजान बीमारी का कोई मुख्य कारण सामने नहीं आया है. टीम ने सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे, जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है.

5 बच्चे लड़ रहे जिंदगी-मौत की जंग

किडनी इन्फेक्शन का मामला छिंदवाड़ा जिले के अकेले परासिया विकासखंड में देखने को मिल रहा है. इस बीमारी में सबसे पहले बच्चों को बुखार के साथ सर्दी जुकाम होती है, फिर कुछ दिनों बाद अचानक किडनी में इंफेक्शन हो जा रहा है. बच्चों को पेशाब भी नहीं आ रही है. अंजान बीमारी की चपेट में आकर उसेद खान (4), अदनान खान (5), हिंताश सोनी (4) और विकास यदुवंशी (4) सहित 5 और बच्चों की मौत हो चुकी है. वहीं स्वास्थ्य विभाग हर घर में जाकर बच्चों की जांच कर रहा है. अभी भी नागपुर में किडनी की समस्या से जूझ रहे कई बच्चे अस्पताल में भर्ती है." Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।