वॉशिंगटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी, शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर की नौकरी गई

washington-post-layoffs-ishan-tharoor-fired

वॉशिंगटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी, शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर की नौकरी गई

वॉशिंगटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर की नौकरी गई

Washington Post Layoffs: अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को अपने 800 पत्रकारों में से 300 कर्मचारियों की छंटनी कर दी। इसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और सीनियर कॉलमिस्ट ईशान थरूर भी शामिल हैं। ईशान ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि इंटरनेशनल टीम के कई पत्रकारों के साथ उन्हें भी नौकरी से निकाला गया है। उन्होंने इसे “न्यूज रूम के लिए बेहद दुखद दिन” बताया।

Washington Post Layoffs: छंटनी के कारण और विभागीय बदलाव

एग्जीक्यूटिव एडिटर मैट मरे ने बताया कि जेफ बेजोस की कंपनी पिछले कई सालों से घाटे में चल रही थी। इस छंटनी के तहत
  • स्पोर्ट्स सेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया, कुछ रिपोर्टर फीचर्स डिपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे।
  • लोकल न्यूज सेक्शन छोटा किया जाएगा।
  • बुक्स सेक्शन बंद।
  • डेली न्यूज पॉडकास्ट ‘पोस्ट रिपोर्ट्स’ खत्म।
  • मिडिल ईस्ट, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के रिपोर्टर और एडिटर भी निकाले गए।
ईशान ने खाली पड़े न्यूज रूम की तस्वीर शेयर कर इसे दुखद दिन बताया।

Washington Post Layoffs: शशि थरूर ने किया कड़ा विरोध

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को अपने बेटे के निकाल दिए जाने पर वॉशिंगटन पोस्ट की आलोचना की। उन्होंने इसे “अजीब कारोबारी निर्णय” बताया। शि थरूर ने कहा कि ईशान का ‘वर्ल्ड वाइड न्यूजलेटर’ इंटरनेट पर बेहद सफल था, जिसके 5 लाख से ज्यादा रीडर थे। विदेश मंत्रियों, राजनयिकों और विद्वानों ने भी उनके कॉलम को पढ़ा। इसके बावजूद अखबार ने कॉलम बंद कर दिया, जो उनके अनुसार खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा कदम है। हालांकि बाद में शशि थरूर ने यह पोस्ट डिलीट कर दी और फिर कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों को समझाने और उनका विश्लेषण करने में ईशान थरूर से बेहतर कोई नहीं है। Also Read-सुप्रीम कोर्ट की प्रशांत किशोर को कड़ी फटकार, पूछा– आपकी पार्टी को कितने वोट मिले

एग्जीक्यूटिव एडिटर का बयान

मैट मरे ने कहा कि अखबार पाठकों की बदलती जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय दर्दनाक लेकिन जरूरी था। अखबार अब मुख्य रूप से राष्ट्रीय खबरें, राजनीति, बिजनेस और स्वास्थ्य पर फोकस करेगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में कवरेज कम होगी। छंटनी के तहत निकाले गए कर्मचारियों को 10 अप्रैल तक कंपनी में बने रहने की अनुमति होगी, हालांकि उनसे काम करने की अपेक्षा नहीं की जाएगी। साथ ही उन्हें छह महीने तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलता रहेगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।