असम, केरलम, पुडुचेरी में वोटिंग खत्म, कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प

voting-concludes-assam-kerala-puducherry-congress-bjp-clash

असम, केरलम, पुडुचेरी में वोटिंग खत्म, कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प

असम केरलम पुडुचेरी में वोटिंग खत्म कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प

Assembly Election 2026: देश के 2 राज्यों असम, केरलम और 1 केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई। अब वही वोटर्स मतदान कर सकेंगे, जो शाम 6 बजे तक बूथ में आ जाए। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक असम में 84.42%, केरलम में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% वोटिंग हुई।

असम, केरलम, पुडुचेरी में वोटिंग खत्म

BJP और कांग्रेस समर्थकों में झड़प

मतदान के दौरान पुडुचेरी में मन्नादिपेट में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया। पुडुचेरी के CM रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक बाइक से पहुंचे।

केरल के लोगों की पसंद BJP

इधर, केरलम में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस लीडर एके एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में वोट डाला। उन्होंने कहा- केरलम के लोग भाजपा को पसंद नहीं करते। प्रदेश में 10 साल के कुशासन की सरकार है। इसलिए इस बार सरकार बदलेगी। कन्नूर में मॉडल बूथ को गांधी आश्रम के लोगों ने धागों से सजाया। एक हेल्प डेस्क भी बनाई, जहां पर महिला कर्मचारी मतदाताओं के किसी भी तरह की समस्या समाधान कर रहे हैं।

Assembly Election 2026: इतने उम्मीदवार मैदान में 

वहीं, असम के CM हिमंता बिस्व सरमा ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा की। इसके बाद पत्नी के साथ जालुकबाड़ी में वोट डाला। असम में 126 सीटों पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। केरलम में 2.71 करोड़ मतदाता 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे। पुडुचेरी में 20 पार्टियों के 294 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स ने पहली बार वोट दिया।

संबंधित सामग्री

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

देश-विदेश

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC ने अपने नए बीटा वर्जन को लॉन्च किया है, जिसमें यात्रियों के अनुभव को और तेज और आसान बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

राज्य

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में रात को हुए हादसे में 22 वर्षीय श्रमिक नरेश की मौत हो गई। कंक्रीट स्लैब गिरने से हुआ हादसा।

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।