लोकसभा जय श्री राम हंगामा: शिवराज ने गिनाईं नेहरू-गांधी नाम वाली 415 योजनाएं

vb-g-ram-g-bill-lok-sabha-controversial-statements

लोकसभा जय श्री राम हंगामा: शिवराज ने गिनाईं नेहरू-गांधी नाम वाली 415 योजनाएं

लोकसभा जय श्री राम हंगामा शिवराज ने गिनाईं नेहरू-गांधी नाम वाली 415 योजनाएं

लोकसभा जय श्री राम हंगामा: नई दिल्ली। लोकसभा में VB-जी राम जी बिल पर हुई लंबी बहस के दौरान सदन सिर्फ तर्कों का मंच नहीं रहा  बल्कि कई ऐसे बयान सामने आए जिन्होंने सियासी तापमान और बढ़ा दिया. किसी ने योजनाओं के नाम गिनाकर कांग्रेस पर हमला बोला  तो किसी सांसद का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लोकसभा जय श्री राम हंगामा: 14 घंटे चली बहस, 50 से ज्यादा सांसदों ने रखी बात

भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-जी राम जी बिल पर बुधवार और गुरुवार को लोकसभा में करीब 14 घंटे तक चर्चा हुई ।  इस दौरान 50 से ज्यादा सांसदों ने पक्ष और विपक्ष में अपनी दलीलें दीं. बिल से महात्मा गांधी का नाम हटने को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला किया, जिसका जवाब कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंकड़ों के साथ दिया।

लोकसभा जय श्री राम हंगामा: 415 योजनाएं नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार पर सनक में नाम बदलने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि असल सनक कांग्रेस सरकारों में दिखी थी उन्होंने लोकसभा में एक-एक कर 415 योजनाओं, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की सूची गिनाई जो नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर रखे गए हैं।
  • राजीव गांधी के नाम पर 25 राज्य योजनाएं
  • इंदिरा गांधी के नाम पर 27 योजनाएं
  • 55 यूनिवर्सिटी  राजीव, इंदिरा और नेहरू के नाम
  • खेल ट्रॉफी और टूर्नामेंट 29 से ज्यादा
  • सड़कें, इमारतें, स्थान   74
  • 51 अवॉर्ड  नेहरू परिवार के नाम
  • 39 मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
  • 15 स्कॉलरशिप, 15 नेशनल पार्क
  • 5 एयरपोर्ट और बंदरगाह भी इन्हीं नामों पर

बीजेपी सांसद का बयान वायरल

बहस के दौरान उत्तराखंड के नैनीताल उधम सिंह नगर से बीजेपी सांसद अजय भट्ट का बयान चर्चा का केंद्र बन गया। उन्होंने कहा लड़की की शादी न हो रही हो, नौकरी न लग रही हो  घर में कलह हो गाय दूध न दे रही हो तो जय श्री राम बोलिए  काम निकल जाएगा. यह बयान सामने आते ही विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

vb-g-ram-g-bill-lok-sabha-controversial-statements

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें युवा वर्ष, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और कृषक कल्याण वर्ष शामिल हैं।

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

जुर्म गाथा

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या की गई। हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में पहचान हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

राज्य

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

रोहतास जिले के खैरा भुतहा गांव में जमीन विवाद के चलते किसान महेंद्र नट की हत्या हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, मृतक की बेटी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया।

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

जुर्म गाथा

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। सिया गोयल के व्यवहार पर परिवार को शक है, पुलिस ने पूछताछ जारी रखी है।

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

राज्य

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

हरियाणा में नौकरशाही में अस्थिरता बढ़ी, 24 घंटे में कई IAS और IFS अधिकारियों के विभाग बदले गए।