उत्तराखंड की मंत्री के पति के बयान पर बवाल, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

uttarakhand-minister-husband-bihar-girls-statement-controversy

उत्तराखंड की मंत्री के पति के बयान पर बवाल, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

उत्तराखंड की मंत्री के पति के बयान पर बवाल महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Bihar Girls Remark: ‘बिहार में 20–25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां’ 

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर ऐसा बयान सामने आया है, जिसने न सिर्फ सियासी गलियारों में बल्कि समाज के हर वर्ग में नाराजगी पैदा कर दी है. महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं । uttarakhand-minister-husband-bihar-girls-statement-controversy

Bihar Girls Remark: मंच से किया शर्मनाक बयान

यह मामला अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा सीट का है,भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गिरधारी लाल साहू एक युवा कार्यकर्ता से उसकी शादी को लेकर मजाक करते हैं. वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं
लड़की हम तुम्हारे लिए बिहार से ले आते हैं। बिहार में 20–25 हजार में मिल जाती है
इतना ही नहीं, वे आगे उस कार्यकर्ता से कहते हैं कि वह उनके साथ चले, वे उसकी शादी करवा देंगे. यह बयान सुनते ही वहां मौजूद लोग असहज होते नजर आते हैं, जबकि वीडियो सामने आने के बाद विवाद और तेज हो गया ।

विपक्ष और सहयोगी दलों का तीखा विरोध

इस बयान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मंत्री के पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं बिहार बीजेपी के नेताओं ने भी बयान से खुद को अलग करते हुए नाराजगी जाहिर की है बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बयान को “फूहड़ और अस्वीकार्य” बताया  उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस तरह वस्तु की तरह पेश करना गलत सोच को दर्शाता है और पार्टी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती जैसे-जैसे विरोध तेज हुआ, गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान पर माफी मांग ली। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि सिर्फ माफी से बात खत्म नहीं होती, बल्कि ऐसे बयानों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में कोई इस तरह की सोच सार्वजनिक मंच से न रखे।

महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

मामला बढ़ने के बाद बिहार महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है, महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू को नोटिस भेजा जाएगा और उनसे पूरे मामले में जवाब मांगा जाएगा ।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।