अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला,राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी को उठा ले गए अमेरिकी सैनिक

us-attacks-venezuela

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला,राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी को उठा ले गए अमेरिकी सैनिक

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमलाराष्ट्रपति मादुरो और पत्नी को उठा ले गए अमेरिकी सैनिक

US attacks Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि.. वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हमला करके वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया है. [caption id="attachment_126291" align="alignnone" width="300"]US attacks Venezuela US attacks Venezuela[/caption]

वेनेजुएला के आसमान में अचानक सुपरसोनिक विमानों की गड़गड़ाहट गूंज उठी.

जैसे कभी सीक्रेट ऑपरेशन चलाकर ओसामा बिन लादेन को पकड़ा गया था, उसी तरह अमेरिकी सेनाओं ने गोपनीय ऑपरेशन को अंजाम दिया. वेनेजुएला पर बड़ा हमला करके वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया और देश से बाहर ले गए. US attacks Venezuela.

US attacks Venezuela: उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि.. अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हमला किया है और निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है.

ऑपरेशन की पूरी कहानी

शनिवार आधी रात के बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकास धमाकों की गूंज से दहल उठी. स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:50 बजे राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में कम से कम सात बड़े धमाके सुने गए. बता दें की राजधानी काराकास के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ते हुए विमानों की आवाजें सुनी गईं. साफ था कि कोई बड़ी सैन्य कार्रवाई चल रही है.

 धमाकों से दहला वेनेजुएला

CNN की वेरिफाई की गई वीडियो फुटेज में हिगुएरोत एयरपोर्ट पर भीषण आग और विस्फोट देखे गए. माना जा रहा है कि अमेरिका ने पहले वेनेजुएला के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाकर उसे तबाह कर दिया था ताकि ऑपरेशन में कोई बाधा न आए.

वेनेजुएला में अफरा-तफरी

वेनेजुएला सरकार ने इसे अमेरिकी साम्राज्यवाद का हमला करार दिया है और जनता से सड़कों पर उतरने की अपील की है. हालांकि मादुरो के पकड़े जाने के बाद वहां सत्ता का संतुलन पूरी तरह बिगड़ता हुआ दिख रहा है.

संबंधित सामग्री

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

राज्य

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

रीवा में कनोडिया पेट्रोल पंप के पास बिजली का लाइव तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टला। घटना के बाद तत्काल क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई और रिपेयर का काम शुरू हो गया।

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

राज्य

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

ग्वालियर में खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर 69 वर्षीय सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी की गई।

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

राज्य

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र पर आपातकाल के थोपे जाने को 'काला दिवस' कहकर विरोध जताया।

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

रामायण के लक्ष्मण, सुनील लहरी ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए उन्हें देश की गरिमा और सम्मान को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

राज्य

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

मध्य प्रदेश के भोपाल में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।