थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन, लगी आग, 22 से ज्यादा लोगों की मौत

thailand-train-crane-collapse-fire-22-dead

थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन, लगी आग, 22 से ज्यादा लोगों की मौत

थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन लगी आग 22 से ज्यादा लोगों की मौत

Thailand Train Crane Accident: थाईलैंड में एक बड़ा हादसा हुआ। बैंकॉक से थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत जा रही एक ट्रेन उस समय पटरी से उतर गई जब एक क्रेन उसके ऊपर गिर गई। इस हादसे में करीब 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 80 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

65 फीट ऊंचाई से गिरी क्रेन

क्रेन का इस्तेमाल रेल ब्रिज के निर्माण में किया जा रहा था। इसी दौरान 120 KM/प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पैसेंजर ट्रेन पर 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिर गई। इसके चलते ट्रेन के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त होकर पटरी से उतर गए। कुछ डिब्बों में आग भी लग गई। हादसे के समय ट्रेन में 195 लोग सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, इनमें ज्यादातर यात्री स्कूल के छात्र थे। [caption id="attachment_128130" align="alignnone" width="596"]थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन[/caption]

Thailand Train Crane Accident: 22 से ज्यादा लोगों की मौत

यह हादसा नाखोन राचासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई। हादसे के वक्त ट्रेन बैंकॉक से उबोन राचाथानी जा रही थी। क्रेन ट्रेन के 3 डिब्बों पर गिरा, जिनमें से 2 डिब्बों में सबसे ज्यादा लोग सवार थे। इन्हीं डिब्बों में जानमाल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। हादसे के कुछ ही मिनट बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कई यात्री डिब्बों में फंसे हुए थे, जिन्हें कटिंग और स्प्रेडिंग की मदद से बाहर निकाला गया। प्रशासन और रेलवे अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्रेन आखिर क्यों गिरी और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं।  [caption id="attachment_128133" align="alignnone" width="605"]ट्रेन में लगा आग ट्रेन में लगा आग[/caption]

हाई-स्पीड रेल नेटवर्क बनाया जा रहा

Thailand Train Crane Accident: इस क्रेन का इस्तेमाल थाईलैंड में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क बनाने के लिए 5.4 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट में किया जा रहा था। इस प्रोजेक्ट को चीन ने सपोर्ट दिया हुआ है। इसका लक्ष्य चाइना की विशाल "बेल्ट एंड रोड" बुनियादी ढांचा पहल के हिस्से के रूप में 2028 तक लाओस के माध्यम से बैंकॉक को चीन के कुनमिंग से जोड़ना है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।