तेजस की पहली स्वदेशी उड़ान : अब हर साल बनेंगे 8 स्वदेशी फाइटर जेट

tejas-mark-1a-takes-off-hal-starts-production-in-nashik

तेजस की पहली स्वदेशी उड़ान : अब हर साल बनेंगे 8 स्वदेशी फाइटर जेट

तेजस की पहली स्वदेशी उड़ान  अब हर साल बनेंगे 8 स्वदेशी फाइटर जेट

Tejas Mark-1A Takes Off HAL Starts Production in Nashik

जब आसमान में तेजस गरजा, तो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया

Tejas Mark-1A Takes Off: कुछ पल ऐसे होते हैं जो इतिहास में दर्ज हो जाते हैं और 18 अक्टूबर 2025 का दिन ऐसा ही था। नासिक के ओझर में HAL की नई यूनिट से स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1A ने पहली बार उड़ान भरी, और एक नई कहानी शुरू हुई – आत्मनिर्भर भारत की। इस उड़ान का सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि भावनात्मक महत्व भी है। क्योंकि ये सिर्फ एक फाइटर जेट नहीं, भारत की इंजीनियरिंग, साहस और आत्मनिर्भरता का उड़ता हुआ प्रतीक है।

Tejas Mark-1A Takes Off: रक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, अब हर साल बनेंगे 8 तेजस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नासिक में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की तीसरी प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन किया। यहां हर साल 8 तेजस फाइटर जेट तैयार किए जाएंगे, जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाकर 10 तक किया जा सकता है। यह यूनिट भारतीय वायुसेना को 2032-33 तक 180 तेजस देने के लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस यूनिट से जो पहला विमान तैयार हुआ, उसने 18 अक्टूबर को सफल उड़ान भरी। इसे ‘वॉटर कैनन सैल्यूट’ देकर सम्मानित किया गया एक सच्चा सैनिक अपने देश के लिए तैयार हुआ।

Tejas Mark-1A Takes Off: क्या खास है तेजस मार्क-1A में?

  • यह चौथी पीढ़ी का हल्का लड़ाकू विमान है।
  • रफ्तार 2,205 किमी/घंटा है, यानी ध्वनि से करीब दोगुनी तेज।
  • इसके विंग्स में 9 जगह हथियार फिट किए जा सकते हैं।
  • इसमें अपग्रेडेड एवियॉनिक्स, एडवांस रडार सिस्टम और सेल्फ डिफेंस शील्ड शामिल हैं।
  • सबसे बड़ी बात इसके 65% से ज्यादा उपकरण भारत में बने हैं।

Tejas Mark-1A Takes Off HAL Starts Production in Nashik

Tejas Mark-1A Takes Off: अब पाकिस्तान बॉर्डर के पास होगी तैनाती

तेजस को राजस्थान के बीकानेर के नाल एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। यानी दुश्मन अब सिर्फ सीमा पर नहीं, आसमान में भी भारत की ताकत को महसूस करेगा। सरकार ने 62,370 करोड़ की डील के तहत 97 तेजस की खरीद को मंजूरी दी है।

Tejas Mark-1A Takes Off: मिग-21 का उत्तराधिकारी, एक नए युग की शुरुआत

तेजस मार्क-1A, वायुसेना के पुराने मिग-21 फ्लीट की जगह लेगा, जो हाल ही में रिटायर हुआ है। मिग-21 ने 62 सालों तक देश की सेवा की  1971 युद्ध, कारगिल ऑपरेशन, और कई मिशनों में अहम भूमिका निभाई। अब उसकी जगह ले रहा है एक स्वदेशी, आधुनिक और ज़मीन से जुड़ा फाइटर जेट – तेजस।

Tejas Mark-1A Takes Off: तेजस सिर्फ एक एयरक्राफ्ट नहीं, भारत का सपना है

तेजस को DRDO और ADA ने मिलकर विकसित किया, और इसके निर्माण में 500 से ज्यादा भारतीय कंपनियां शामिल हैं। यानी ये सिर्फ HAL की जीत नहीं, पूरे भारत की जीत है। हर उस इंजीनियर, टेक्नीशियन और वैज्ञानिक की मेहनत है, जो दिन-रात देश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं। Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

मध्यप्रदेश सरकार ने नीमच और शाजापुर में कुल 950 मेगावॉट क्षमता के सोलर पार्क परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

शिलांग हाई कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज करते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी, जिससे उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

देश-विदेश

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठे सवाल।

'वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 से ही मौका मिलना चाहिए', सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी सलाह

खेल

'वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 से ही मौका मिलना चाहिए', सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी सलाह

भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार मिली, वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर सुनील गावस्कर और अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने जोर दिया।

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल में हड़कंप

राज्य

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल में हड़कंप

राजस्थान के अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का उसके साथी विष्णु द्वारा हत्या कर दी गई।