3 पूर्व TMC राज्यसभा सांसदों ने BJP का दामन थामा, पार्टी ने तीनों को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया

तीन TMC सांसद BJP में शामिल

3 पूर्व TMC राज्यसभा सांसदों ने BJP का दामन थामा, पार्टी ने तीनों को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय, और प्रकाश चिक बराइक ने TMC छोड़ BJP में शामिल हो गए। इन्हें बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

3 पूर्व tmc राज्यसभा सांसदों ने bjp का दामन थामा पार्टी ने तीनों को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया

3 पूर्व TMC राज्यसभा सांसदों ने BJP का दामन थामा |

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार को BJP में शामिल हो गए। भाजपा ने तीनों को बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

BJP में शामिल हुए ममता के सांसद

बंगाल के विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद तीनों नेताओं ने राज्यसभा की सदस्यता और TMC से इस्तीफा दे दिया था। तीनों ने ममता बनर्जी से नाराजगी जताई थी और कहा था कि पार्टी मनमाने ढंग से चल रही है। सुखेंदु ने 8 जून, सुष्मिता ने 10 जून और प्रकाश ने 11 जून को रिजाइन दिया था।

24 जुलाई को वोटिंग

बंगाल की इन 3 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को वोटिंग और काउंटिंग होगी। 14 जुलाई तक नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को की जाएगी। TMC के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे, जिसमें से 20 अलग हो गए हैं। अब लोकसभा में ममता दीदी के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं। राज्यसभा की बात करें तो 13 में से 4 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं यानी सिर्फ 9 राज्यसभा सांसद ही बचे हैं।

विधानसभा की बात करें तो TMC ने इस बार के चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। इसमें से 58 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बना चुके हैं। ममता दीदी के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।

आरजी कर रेप केस के आरोपी पर भीड़ ने किया हमला, पूर्व TMC विधायक पर फेंके जूते-अंडे

देश-विदेश

आरजी कर रेप केस के आरोपी पर भीड़ ने किया हमला, पूर्व TMC विधायक पर फेंके जूते-अंडे

कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में गिरफ्तार निर्मल घोष पर भीड़ ने हमला किया जब पुलिस उन्हें कोर्ट ले जा रही थी।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से सियासी संग्राम, BJP के वार पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार

राज्य

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से सियासी संग्राम, BJP के वार पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर नया सेस लागू होने के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ा है। भाजपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं।

संसद में उठा हल्द्वानी का मुद्दा, खड़गे बोले - मेरे भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया

राज्य

संसद में उठा हल्द्वानी का मुद्दा, खड़गे बोले - मेरे भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे के भाषण के बाद BJP कार्यकर्ताओं द्वारा मंच का शुद्धिकरण किया गया, जिसे लेकर खड़गे ने संसद में आपत्ति जताई।

BJP विधायक प्रीतम लोधी का कटा चालान, तिरंगा यात्रा में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर भरना पड़ा 250रु जुर्माना

राज्य

BJP विधायक प्रीतम लोधी का कटा चालान, तिरंगा यात्रा में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर भरना पड़ा 250रु जुर्माना

भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी को तिरंगा यात्रा के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 250 रुपये का चालान कट गया।