हड़ताल के बीच Swiggy-Zomato ने की भारी-भरकम इंसेंटिव की घोषणा, नए साल पर फूड डिलीवरी हो सकती है ठप

swiggy-zomato-strike-incentives-new-year-food-delivery-halt

हड़ताल के बीच Swiggy-Zomato ने की भारी-भरकम इंसेंटिव की घोषणा, नए साल पर फूड डिलीवरी हो सकती है ठप

हड़ताल के बीच swiggy-zomato ने की भारी-भरकम इंसेंटिव की घोषणा नए साल पर फूड डिलीवरी हो सकती है ठप

Swiggy Zomato Strike Incentives: नए साल के जश्न के बीच फूड डिलीवरी कंपनियों Swiggy और Zomato ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। हाल ही में गिग वर्कर्स यूनियन कम वेतन और सुविधाओं के अभाव में 31 दिसंबर को हड़ताल पर बैठ गए थे। 

1 लाख डिलीवरी पार्टनर्स हड़ताल पर

देशभर में स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट, जेप्टो, अमेजन और फ्लिपकार्ट के डिलीवरी पार्टनर्स और वर्कर्स सैलरी स्ट्रक्चर और 10 मिनट की फास्ट डिलीवरी पॉलिसी को हटाने की मांग कर रहे है। इस हड़ताल में देशभर के लगभग 1 लाख डिलीवरी पार्टनर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह हड़ताल तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के नेतृत्व में की जा रही है। इसके साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली NCR, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कई यूनियन भी इस आंदोलन में शामिल हैं।  [caption id="attachment_125758" align="alignnone" width="620"]Swiggy-Zomato ने की भारी-भरकम इंसेंटिव की घोषणा Swiggy-Zomato ने की भारी-भरकम इंसेंटिव की घोषणा[/caption]

भारी-भरकम इंसेंटिव की घोषणा

Swiggy Zomato Strike Incentives: इसी बीच न्यू ईयर पर ऑर्डर्स की भारी मांग को पूरा करने के लिए कंपनियों ने भारी-भरकम इंसेंटिव की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य डिलीवरी पार्टनर्स के गुस्से को कम करना और साल के आखिरी दिन सेवाओं को सुचारू रूप से चालू रखना है।

एक दिन में 3000 की कमाई का वादा

Zomato ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक के पीक आवर्स के लिए विशेष भुगतान योजना पेश की है। कंपनी इस दौरान हर ऑर्डर पर 120 से 150 रुपये तक का भुगतान करेगी, जिससे कर्मचारियों को राहत मिली है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म ने ऑर्डर उपलब्धता के आधार पर एक दिन में 3000 रुपये तक की कमाई का वादा भी किया है। कंपनी इस दौरान हर ऑर्डर पर 120 से 150 रुपये तक का भुगतान करेगी

Swiggy Zomato Strike Incentives: Swiggy का बोनस 

इधर Swiggy ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए अपने पार्टनर्स को कुल 10,000 रुपये तक कमाने का बड़ा मौका दिया है। न्यू ईयर ईव पर पीक ऑवर्स के दौरान कर्मचारी केवल कुछ घंटों की मेहनत से 2,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा बोनस प्राप्त कर सकेंगे। इस भारी प्रोत्साहन राशि के जरिए कंपनी हड़ताल के असर को पूरी तरह बेअसर करने की कोशिश कर रही है। दोनों कंपनियों ने डिलीवरी पार्टनर्स को राहत देते हुए फिलहाल ऑडर्स कैंसिल या रिजेक्ट करने पर लगने वाले पेनल्टी शुल्क हटा दिए हैं। इससे अनियमित ऑर्डर फ्लो के दौरान पार्टनर्स को होने वाले नुकसान का डर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।