सुप्रीम कोर्ट बोला - SIR अवैध नहीं, केंद्र सरकार को दिए निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने SIR को वैध ठहराया

सुप्रीम कोर्ट बोला - SIR अवैध नहीं, केंद्र सरकार को दिए निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया को वैध ठहराते हुए सभी चुनौतीपूर्ण याचिकाओं को खारिज कर दिया, जो बिहार चुनाव से पहले दायर की गई थीं।

सुप्रीम कोर्ट बोला - sir अवैध नहीं केंद्र सरकार को दिए निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने SIR को वैध ठहराया |

सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया को वैध और संवैधानिक करार दिया। इसके साथ ही CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के विशेष पुरीक्षण यानी SIR नोटिफिकेशन को लेकर चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान SC ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग को SIR के लिए विशेष प्रक्रिया अपनाने का अधिकार है। अदालत ने यह भी माना कि विशेष परिस्थितियों में अलग प्रक्रिया अपनाना संविधान और कानून का अपमान नहीं है। 

केंद्र सरकार को निर्देश

SC ने चुनाव आयोग को संदिग्ध नागरिकता के आधार पर वोटर लिस्ट से हटाए गए व्यक्तियों के नाम 4 हफ्ते में केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश भी दिया है। चुनाव आयोग ने 11 महीने पहले बिहार विधानसभा चुनाव से SIR की शुरुआत की थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में SIR कराया गया। असम में स्पेशल रिवीजन हुआ था। इन प्रदेशों में करीब 2.65 करोड़ वोटर के नाम कटे थे। सबसे पहले बिहार SIR का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। इस प्रक्रिया के खिलाफ इन प्रदेशों से कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। 

10 महीने तक सुनवाई 

कोर्ट में इस मामले में अलग-अलग याचिकाओं पर 10 महीने तक लगातार सुनवाई हुई। SC ने कहा कि दलीलें सुनने के बाद 5 सवाल सामने आए, जिन पर आदेश दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने 30 सितंबर 2025 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की। बाद में कोर्ट के निर्देश पर हटाए गए वोटर्स की सूची और कारण भी सार्वजनिक किए गए थे। चुनाव आयोग ने बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट 1 अक्टूबर 2025 को जारी की थी। इसके बाद बिहार में वोटर्स की संख्या 6% घटकर 7.42 करोड़ हो गई थी। फाइनल लिस्ट से 69.29 लाख नाम कटे। 21.53 लाख नए नामों को जोड़ा गया।

संबंधित सामग्री

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

राज्य

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई प्रदेश भाजपा टीम के साथ पहली बैठक में राजनीतिक और संगठनात्मक प्राथमिकताएं निर्धारित कीं।

रेप मामलों की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइंस, 'लज्जा भंग' और 'बेबस महिला' जैसे शब्दों से बचने की सलाह

देश-विदेश

रेप मामलों की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइंस, 'लज्जा भंग' और 'बेबस महिला' जैसे शब्दों से बचने की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराधों की सुनवाई के लिए नई गाइडलाइंस जारी की, जिसमें जजों को रूढ़िवादी शब्दों और पीड़िता को दोषी ठहराने की भाषा से बचने की सलाह दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ ली अधिकारियों की बैठक , मुख्य सचिव भी थे उपस्थित

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ ली अधिकारियों की बैठक , मुख्य सचिव भी थे उपस्थित

भोपाल में न्यायालय के आदेशों का पालन करने के लिए एक नई समिति का गठन किया गया है। यह समिति भवनों के अधिभोग उल्लंघन संबंधी आदेशों के पालन में अध्ययन करेगी।

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

देश-विदेश

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

नेपाल के सुनसरी और सिराहा जिलों में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव बढ़ा। कई घायल, 2 की मौत। प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब CM मान समेत AAP नेताओं को जारी किया नोटिस, चंडीगढ़ प्रशासन की याचिका पर मांगा जवाब

राज्य

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब CM मान समेत AAP नेताओं को जारी किया नोटिस, चंडीगढ़ प्रशासन की याचिका पर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और अन्य AAP नेताओं के खिलाफ वर्ष 2020 के आपराधिक मामले में नोटिस जारी किया।