आत्मघाती हमला क्वेटा में

क्वेटा में आत्मघाती हमला, चपेट में आई जाफर एक्सप्रेस, 30 की मौत, 82 घायल

पाकिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमले में 30 लोगों की मौत हो गई और 82 घायल हुए। सुरक्षा एजेंसी हाई अलर्ट पर।

क्वेटा में आत्मघाती हमला, चपेट में आई जाफर एक्सप्रेस, 30 की मौत, 82 घायल

क्वेटा में आत्मघाती हमला

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक आत्मघाती हमला किया गया, जिसकी चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 घायल हैं।

पटरी से उतरे डिब्बे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके के वक्त ट्रेन क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी। विस्फोट इतना जोरदार था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक के पास आग लग गई। फायर ब्रिगेड, पुलिस, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया गया।


सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के असर से आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और धमाके की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई। बलूचिस्तान सरकार के गृह मामलों के विशेष सहायक बाबर यूसुफजई ने कहा कि घटना की जांच कर रहे है, और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की है।

पहले भी हुए हमले

फिलहाल अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही हैं। जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान रेलवे की लंबी दूरी की प्रमुख पैसेंजर ट्रेन है। यह ट्रेन बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा को पाकिस्तान के बड़े शहरों से जोड़ती है। यह बलूचिस्तान समेत कई संवेदनशील इलाकों से होकर निकलती है। हाल के सालों में बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक, सुरक्षा बलों और सरकारी ठिकानों पर कई बड़े हमले हो चुके हैं।

संबंधित सामग्री

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में ATS और पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई की, 52 संदिग्ध गिरफ्तार, 175 से पूछताछ की गई।

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली के चाणक्यपुरी में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर निर्धारित सीमा से बाहर बने ढांचे हटाये गये।

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इसमें वीजा काउंटर और सुरक्षा बैरिकेड भी हटाए गए।

आतंक के लिए पाकिस्तान भेज रहा था पैसा, जैश आतंकी गिरफ्तार

आतंक के लिए पाकिस्तान भेज रहा था पैसा, जैश आतंकी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ATS ने 24 वर्षीय मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़ा था।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026