दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर कार्रवाई

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इसमें वीजा काउंटर और सुरक्षा बैरिकेड भी हटाए गए।

By : चंचल खेडकर
दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन से जुड़े परिसर में गुरुवार को अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। चाणक्यपुरी स्थित परिसर में बुलडोजर से निर्धारित क्षेत्र से बाहर बनाए गए ढांचे हटाए गए। कार्रवाई के दौरान वीजा काउंटर और उससे जुड़े कुछ हिस्सों को भी ध्वस्त किया गया।इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन के बाहर लगाए गए बैरिकेड और ट्रैफिक बोलार्ड भी हटा दिए। ये अवरोधक लंबे समय से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा थे।

वीजा काउंटर के आसपास का निर्माण भी हटाया

शांति पथ स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन परिसर में जिस हिस्से को निर्धारित सीमा से बाहर बनाया गया था, उसे कार्रवाई के दौरान हटाया गया। इसमें वीजा काउंटर और उससे जुड़े कुछ निर्माण भी शामिल थे।यह कार्रवाई दिल्ली में पाकिस्तान के राजनयिक परिसर से जुड़े अवैध निर्माण को लेकर की गई है। हालांकि, कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।

बैरिकेड और बोलार्ड भी हटाए गए

पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड और ट्रैफिक बोलार्ड को भी दिल्ली पुलिस ने हटा दिया। इन अवरोधकों की वजह से आसपास के इलाके में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को अलग तरीके से नियंत्रित किया जाता था।अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई और बाहर लगे सुरक्षा अवरोधकों को हटाए जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच कार्रवाई

यह घटनाक्रम भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक तनाव की पृष्ठभूमि में सामने आया है। कुछ दिन पहले इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तान की ओर से पार्किंग पोल हटाए गए थे। ऐसे में दिल्ली में हुई कार्रवाई को दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी से जोड़कर देखा जा रहा है।हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अमेरिकी राजदूत के बयान पर भी विवाद

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की जम्मू-कश्मीर यात्रा और उनके बयान को लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। अमेरिकी राजनयिक ने जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था।पाकिस्तान ने इस बयान पर विरोध दर्ज कराया और अमेरिकी राजनयिक को तलब किया था।भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक स्तर पर कई मुद्दों को लेकर पहले से तनाव बना हुआ है। ऐसे में दिल्ली और इस्लामाबाद स्थित दोनों देशों के राजनयिक परिसरों के आसपास होने वाले सुरक्षा और प्रशासनिक कदमों पर अब खास नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

BRICS समिट के विरोध में प्रदर्शन, तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य हिरासत में

BRICS समिट के विरोध में प्रदर्शन, तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य हिरासत में

दिल्ली में BRICS समिट के बीच तिब्बती प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। चीनी राष्ट्रपति के दौरे का विरोध कर रहे थे। सुरक्षा कड़ी की गई।

BRICS समिट के दूसरे दिन ग्रुप फोटो सेशन, PM मोदी के बगल में दिखे जिनपिंग-पुतिन; ओपन मीटिंग शुरू

BRICS समिट के दूसरे दिन ग्रुप फोटो सेशन, PM मोदी के बगल में दिखे जिनपिंग-पुतिन; ओपन मीटिंग शुरू

BRICS समिट में नेताओं ने नई दिल्ली डेक्लरेशन को मंजूरी दी, जिसमें आतंकवाद और रीजनल तनाव पर महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'शूरवीर' के इस्तेमाल पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL दायर। गाने को गैंगस्टर संदर्भ में दिखाने पर आपत्ति।

हवा में फेल हुआ अलायंस एयर फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

हवा में फेल हुआ अलायंस एयर फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

अलायंस एयर की फ्लाइट 9I-698 का एक इंजन हवा में खराब होने के बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। सभी 40 यात्री सुरक्षित हैं।

BRICS समिट में दिखी ‘एक भारत’ की झलक, मेहमानों को मिला खास गुडी बैग

BRICS समिट में दिखी ‘एक भारत’ की झलक, मेहमानों को मिला खास गुडी बैग

नई दिल्ली में BRICS समिट से पहले, भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों को विशेष गुडी बैग दिया गया, जिसमें भारतीय विविधता की झलक मिलती है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर