IED और अन्य विस्फोटक बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

By : सोनिया रायकवार
चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

पंजाब के चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास संदिग्ध IED और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन-36 में Explosive Substances Act की धारा 4(b) और 5 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में चंडीगढ़ में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की संभावित योजना सामने आई है। गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्ध पंजाब के तरनतारन और अमृतसर जिलों के रहने वाले बताए गए हैं।

पांच जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 5 किलो जिलेटिन स्टिक विस्फोटक, एक डेटोनेटर, पावर सोर्स और रिमोट से संचालित सिस्टम के साथ एक पिस्टल, मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह, जसनप्रीत सिंह उर्फ जसनदीप और प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपियों के संपर्क में विदेश में रहने वाले BKI से जुड़े कथित हैंडलर सतनाम उर्फ सत्ता नौशेरा के होने की बात सामने आई है। पुलिस इस नेटवर्क और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक

चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, लोगों की सुरक्षा के लिए शहर में निगरानी बढ़ाई गई है और जरूरी सुरक्षा एवं रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी साझा की जाएगी।

अवैध तस्करी के एक नेटवर्क का भी भंडाफोड़

इसी बीच पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने हथियारों की कथित अवैध तस्करी के एक नेटवर्क का भी भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 एमएम की नौ पिस्टल, एक .30 बोर पिस्टल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हथियारों की सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पंजाब के DGP गौरव यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे एक कथित हैंडलर के संपर्क में होने और सीमा पार से हथियारों की खेप पंजाब में पहुंचाने की बात सामने आई है। दोनों मामलों में पुलिस आगे की जांच कर पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों का पता लगा रही है।

संबंधित सामग्री

कबाड़खाने में सजा था जुए का अड्डा ! 31 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.30 लाख कैश बरामद

कबाड़खाने में सजा था जुए का अड्डा ! 31 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.30 लाख कैश बरामद

भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया, नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

MP जहरीली शराबकांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

MP जहरीली शराबकांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 31 मौतें हुई हैं।

कानपुर में नर्स से गैंगरेप का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा; अस्पताल संचालक मामा-भांजा गिरफ्तार

कानपुर में नर्स से गैंगरेप का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा; अस्पताल संचालक मामा-भांजा गिरफ्तार

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में नर्स ने अस्पताल संचालक और भांजे पर दुष्कर्म, अश्लील फोटो बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को उजागर करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी लिंक्स की जांच जारी है।

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी किराए पर देने के नए नियम लागू, 2 महीने में देनी होगी एग्रीमेंट की जानकारी

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी किराए पर देने के नए नियम लागू, 2 महीने में देनी होगी एग्रीमेंट की जानकारी

चंडीगढ़ में नए किरायेदारी नियमों के तहत, ऑनलाइन रिकॉर्डिंग और यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर की व्यवस्था शुरू की गई है। विवादों का तय समय में निपटारा होगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026