हसीना बोलीं- किसी भी हाल में घर लौटूंगी, 2 साल बाद दिया भावुक वर्चुअल संबोधन

शेख हसीना का भावुक संबोधन

हसीना बोलीं- किसी भी हाल में घर लौटूंगी, 2 साल बाद दिया भावुक वर्चुअल संबोधन

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 2 साल बाद एक भावुक वर्चुअल संबोधन में अपने उपर चल रहे मुकदमों और देश की हालत पर बात की।

हसीना बोलीं- किसी भी हाल में घर लौटूंगी 2 साल बाद दिया भावुक वर्चुअल संबोधन

शेख हसीना का भावुक संबोधन |

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 2 साल बाद लोगों को संबोधित किया। यह एक वर्चुअल संबोधन था। भाषण के दौरान उनका कैमरा बंद था। इस दौरान वह कई बार भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, मौत की सजा, झूठे मुकदमे और दिखावटी सुनवाई मुझे नहीं डरा सकती। मेरे खिलाफ चल रही कार्रवाई गैरकानूनी, असंवैधानिक और राजनीतिक मकसद से प्रेरित है।

‘देश को टूटते हुए देख रही’

शेख हसीना ने यह भी कहा कि वह 2 साल से देश को टूटते हुए देख रही हैं। उन्हें देश से दूर जाने पर मजबूर किया गया, लेकिन वह कभी अपने लोगों से अलग नहीं हुईं। शेख हसीना ने 25 मिनट तक भाषण दिया। हसीना ने कहा कि उन्होंने पिछले 2 सालों से बांग्लादेश को तकलीफ में देखा। घरों और काम की जगहों पर डर है। यह वह बांग्लादेश नहीं है जिसे उन्होंने बनाया था और ये वो बांग्लादेश भी नहीं है जिसके लिए 1971 में लाखों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी।

गांव जाना चाहती थी हसीना

हसीना ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से बांग्लादेश नहीं छोड़ा। प्रदर्शनकारियों के PM आवास की ओर बढ़ने पर उनके पास वहां से निकलने के लिए सिर्फ 30 से 40 मिनट का वक्त था। उन्होंने कहा, "मुझे यह भी नहीं पता था कि मैं बांग्लादेश छोड़कर जा रही हूं।" हसीना ने दावा किया कि वह अपने पैतृक गांव तुंगीपाड़ा जाने की तैयारी में थी, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें देश छोड़ना पड़ा।

पुलिस ने निभाई जिम्मेदारी

शेख हसीना ने दावा किया कि जुलाई 2024 के आंदोलन के दौरान 450 से ज्यादा पुलिस थानों में आग लगा दी गई थी। सरकारी इमारतों पर हमले हुए, इनमें कई पुलिसकर्मी मारे गए और कुछ को जिंदा जला दिया गया। शेख हसीना ने सवाल उठाया, "क्या ऐसे हालात में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी नहीं थी?" उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसी कार्रवाई को उनके खिलाफ इस्तेमाल किया गया।

मैं घर वापस जाऊंगी

हसीना ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पहले भी कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनके विरोधी कामयाब नहीं हो पाए और वह घर लौटने में सफल रहीं। शेख हसीना ने कहा, “मुझे पता है कि वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मार भी सकते हैं, फिर भी मैं घर वापस जाऊंगी। लोगों का समर्थन मेरे लिए जरूरी है।”

संबंधित सामग्री

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

देश-विदेश

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में भयानक आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक चार साल का बच्चा और कुछ बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं।

बांग्लादेश ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं को पहली बार हराया

खेल

बांग्लादेश ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं को पहली बार हराया

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज ने शानदार प्रदर्शन किया।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

खेल

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

डार्विन में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 198 रन बनाए, जो उनका इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे कम स्कोर है।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान, बोलैंड को नहीं मिली जगह; कमिंस-हेजलवुड-स्टार्क की वापसी

खेल

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान, बोलैंड को नहीं मिली जगह; कमिंस-हेजलवुड-स्टार्क की वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए अपनी टीम का ऐलान किया। यह 20 साल बाद डार्विन में होने वाला पहला टेस्ट मैच है।

अफगानिस्तान ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, आखिरी स्थान के लिए वेस्टइंडीज बांग्लादेश में रेस

खेल

अफगानिस्तान ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, आखिरी स्थान के लिए वेस्टइंडीज बांग्लादेश में रेस

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज अब क्वालीफिकेशन की दौड़ में।