सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी से की मुलाकात, बेटे की शादी में किया इनवाइट

sachin-meets-rashtrapati-and-pm-modi-invites-to-arjun-sania-wedding

सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी से की मुलाकात, बेटे की शादी में किया इनवाइट

सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मू और pm मोदी से की मुलाकात बेटे की शादी में किया इनवाइट

Sachin Meets Rashtrapati-PM Modi: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 10 फरवरी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और अपने बेटे अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी के लिए उन्हें आमंत्रण दिया। सचिन तेंदुलकर ने खुद सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर सभी नेताओं के साथ तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

एक्स पर सचिन तेंदुलकर की पोस्ट

पहले पोस्ट में सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि- 'पिछले फरवरी में, माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने हमें राष्ट्रपति भवन में सादर आमंत्रित किया था। आज जब हम राष्ट्रपति जी से अर्जुन और सानिया के विवाह में आमंत्रित करने के लिए मिले, तो हमने उन कुछ यादगार पलों को फिर से ताजा कर लिया। माननीय राष्ट्रपति जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'

दूसरे पोस्ट में राष्ट्रपति के साथ शेयर की तस्वीर

PM मोदी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि- “हमें अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।' आगे लिखा कि- 'इस युवा जोड़े को आपके आशीर्वाद और विचारशील सलाह के लिए मोदी जी को धन्यवाद।' [caption id="attachment_133666" align="alignnone" width="1692"]Sachin Tendulkar Meets PM Modi Sachin Tendulkar Meets PM Modi[/caption]  

गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी के लिए आमंत्रण

इसी तरह सचिन तेंदुलकर ने गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिले और उन्हें भी शादी में आने के लिए इनवाइट किया और उनके साथ भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की।

 

कब है अर्जुन-सानिया की शादी?

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के बेटे अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वाली है। अगस्त 2025 में दोनों ने सगाई की थी। बता दें कि, सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त भी हैं।
कौन हैं सानिया चंडोक?

सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू घई परिवार से हैं, जो कि हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। इतना ही नहीं उनका मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल भी है और परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी के मालिक भी है। सानिया चंडोक मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह एक छोटा वेंचर है, जो पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स देता है। सानिया ने 2022 में इसकी शुरुआत एक लाख रुपए से की थी।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

राज्य

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता मिशन के तहत नए अभियान और योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें शौचालय और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है।