राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में ट्रस्ट के महासचिव के करीबी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला |

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश करेगी, और 14 दिनों की रिमांड मांगेगी।

8 आरोपियों के नाम

दरअसल, गुरुवार शाम मामले में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज हुई। इसमें टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा के नाम थे। इसमें अधिकांश लोग चढ़ावा गिनती और दान प्रबंधन से जुड़े रहे हैं।

SIT की रिपोर्ट

हालांकि, FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। चोरी का मामला पहली बार 7 जून को आया। UP सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी गई। संजय प्रसाद ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी हैं।

राम मंदिर पहुंचे केजरीवाल

इस बीच, दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे राम मंदिर पहुंचे। रामलला के दर्शन-पूजन किए। यहां से हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूजा की। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। केजरीवाल ने रामलला के दर्शन के बाद कहा- चढ़ावा चोरी महापाप है। FIR के बाद छोटे-छोटे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस है। उसमें विस्तार से बात की जाएगी।

संबंधित सामग्री

चढ़ावा चोरी के बीच राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी! जानिए क्या-क्या मांगी गईं योग्यताएं 

राज्य

चढ़ावा चोरी के बीच राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी! जानिए क्या-क्या मांगी गईं योग्यताएं 

अयोध्या के राम मंदिर में CEO पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पद के लिए विशेष योग्यताएं और अनुभव आवश्यक हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया नोटिस जारी, SIT से रिपोर्ट मांगी

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया नोटिस जारी, SIT से रिपोर्ट मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में UP, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को नोटिस जारी करते हुए SIT से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शंकराचार्य का बयान, बोले - वही चोर, वही पुलिस

राज्य

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शंकराचार्य का बयान, बोले - वही चोर, वही पुलिस

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा और RSS पर निशाना साधा, कहा- मंदिर अभी RSS का कार्यालय है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नृपेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर चढ़ावा चोरी कलंक, पोस्टर वॉर शुरु

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नृपेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर चढ़ावा चोरी कलंक, पोस्टर वॉर शुरु

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में सियासत गरमाई। निर्माण समिति की बैठक में गंभीर चर्चा, हाईलेवल समिति की संस्तुति का इंतजार।

राम मंदिर चढ़ावा: 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

राम मंदिर में चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को सुनवाई होगी। इसके अलावा, 23 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है और सीएम योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाए हैं।