पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

नशे के खिलाफ मान सरकार सरकार का बड़ा अभियान! जनता की सूचना से हजारों गिरफ्तार

पंजाब में भगवंत मान सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम में नागरिकों की मदद से 25,339 गिरफ्तारियां हुईं और बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त किए गए।

By : सोनिया रायकवार
नशे के खिलाफ मान सरकार सरकार का बड़ा अभियान! जनता की सूचना से हजारों गिरफ्तार

 

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के निर्देश ने नशे के विरुद्ध चल रहीं मुहिम में नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई में नागरिकों अहम भूमिका सामने आई है. खास बात यह है कि नागरिकों से मिली 51,979 गुप्त सूचनाओं की मदद से पंजाब की भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा-विरोधी एनफोर्समेंट अभियान में अधिकारियों ने 25,339 गिरफ्तारियाँ की हैं. यह आंकड़े 1 मार्च 2025, जब ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान की शुरुआत की गई थी,

सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर जारी किया था

आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने सेफ पंजाब हेल्पलाइन (97791-00200) नंबर जारी किया था, जिसके माध्यम इसमें नागरिकों ने गुप्त जानकारी दी थी. इन सूचनाओं से एनफोर्समेंट एजेंसियों को संदिग्ध नशा तस्करी और इससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी मिलीं. पंजाब में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (NDPS) अधिनियम के तहत दर्ज कुल 59,293 एफआईआर में से 25,000 से अधिक गिरफ्तारियां नागरिकों से मिली गुप्त सूचनाओं के आधार पर हुई हैं.

पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार, 2 किलोग्राम से अधिक हेरोइन के साथ 696 ‘बड़ी मछलियों’ को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई केवल छोटे स्तर के नशा विक्रेताओं तक सीमित न रहकर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क के खिलाफ भी कार्रवाई को दर्शाती है.

बरामद किए 

एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 3,757 किलोग्राम हेरोइन, 964 किलोग्राम अफ़ीम, 45 टन पोस्त की भूसी, 1,288 किलोग्राम गांजा और 71 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, जिसे आमतौर पर ‘आइस’ के नाम से जाना जाता है, बरामद किया है. इसके अलावा, एनडीपीएस अधिनियम के तहत 62 लाख टैबलेट और कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं.

करोड़ो रुपये जब्त

जानकरी सामने आई है कि एनफोर्समेंट अभियान के दौरान 22 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं की बिक्री से अर्जित धनराशि अथवा नशीले पदार्थों की अवैध खरीद, बिक्री, वितरण या तस्करी के लिए रखी गई धनराशि भी जब्त की गई है. इसके अलावा, नशीले पदार्थों की वाणिज्यिक मात्रा से जुड़े 2,675 मामले दर्ज किए गए हैं. आंकड़ों के अनुसार, पुलिस द्वारा नशे की लत से जूझ रहे 42,498 लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया गया, जबकि 1,55,970 अन्य लोगों को पुलिस द्वारा आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट (OOAT) क्लीनिकों तक पहुँचाया गया.

NDPS में बड़ी कार्रवाई की गई

इसके अलावा, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 64A के तहत 11,239 व्यक्तियों को प्रतिरक्षा प्रदान की गई है. यह प्रावधान निर्धारित परिस्थितियों में उन नशीले पदार्थों पर निर्भर व्यक्तियों को कानूनी संरक्षण प्रदान करता है, जो स्वेच्छा से उपचार करवाते हैं.नवीनतम आंकड़े इस प्रकार नशे के ख़िलाफ़ अभियान के दोहरे दृष्टिकोण को दर्शाते हैं—एक ओर नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई और दूसरी ओर नशे के कारोबार में शामिल लोगों तथा नेटवर्क की पहचान के लिए नागरिकों एवं कानून लागू करने वाले अधिकारियों की बढ़ती भागीदारी.
 

संबंधित सामग्री

भगवंत मान पर बरसे राजा वड़िंग, बोले- ‘लगता है अहमद शाह अब्दाली की आत्मा प्रवेश कर गई है’

भगवंत मान पर बरसे राजा वड़िंग, बोले- ‘लगता है अहमद शाह अब्दाली की आत्मा प्रवेश कर गई है’

पंजाब में कांग्रेस ने AAP सरकार पर हिरासत में प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, मामला NHRC तक पहुंचा।

2027 से पहले भगवंत मान का बड़ा सियासी दांव, बादल और कैप्टन के गांव पहुंचकर साधा पंजाब

2027 से पहले भगवंत मान का बड़ा सियासी दांव, बादल और कैप्टन के गांव पहुंचकर साधा पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व नेताओं के गांवों का दौरा कर 2027 के चुनाव की तैयारी शुरू की है। यह दौरा 'लोक मिलनी' के रूप में जारी है।

पंजाब में भगवंत मान की पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप, विरोध प्रदर्शन तेज

पंजाब में भगवंत मान की पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप, विरोध प्रदर्शन तेज

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर भ्रष्टाचार के आरोप। शिरोमणि अकाली दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

आकांक्षा नेगी के पंजाबी समाज को 'पाकिस्तानी' कहने के बाद विवाद बढ़ा, उनके खिलाफ गिरफ्तारी की मांग तेज हुई।

पंजाब में हेल्थ कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट! अब घर बैठे मोबाइल से करें डाउनलोड, जानें आसान तरीका

पंजाब में हेल्थ कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट! अब घर बैठे मोबाइल से करें डाउनलोड, जानें आसान तरीका

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हेल्थ कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा शुरू की है, जिससे लाभार्थी आसानी से अपने कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september