राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास, विन्सन मैसिफ पर फहराया तिरंगा

rajasthan-manasvi-agarwal-history-vinson-massif-tricolor

राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास, विन्सन मैसिफ पर फहराया तिरंगा

राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास विन्सन मैसिफ पर फहराया तिरंगा

Mansvi Agrawal: राजस्थान की बेटी ने इतिहास रच दिया है। अंटार्कटिका महाद्वीप के सर्वोच्च पर्वत शिखर विन्सन मैसिफ पर भारत का झंडा फहराकर उदयपुर की मनस्वी अग्रवाल ने पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया। मनस्वी इस दुर्गम शिखर पर पहुंचने वाली पहली राजस्थानी बनी हैं।

-60 डिग्री पहुंच जाता है तापमान

विन्सन मैसिफ समुद्र तल से लगभग 5,000 मीटर (16,500 फीट) ऊंचा है। यह पृथ्वी के सबसे कठिन और अत्यधिक ठंडे पर्वतीय क्षेत्रों में से एक है। यहां तापमान कई बार लगभग माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक हर साल दुनिया भर से केवल लगभग 50 पर्वतारोही ही इस शिखर तक पहुंच पाते हैं, जबकि भारत से अब तक 10 से भी कम लोग यहां पहुंचने में सफल हुए हैं। [caption id="attachment_122675" align="alignnone" width="505"]मनस्वी अग्रवाल मनस्वी इस दुर्गम शिखर पर पहुंचने वाली पहली राजस्थानी बनी[/caption]

सेवन समिट्स चुनौती को पूरा करना लक्ष्य

इससे पहले भी मनस्वी यूरोप के माउंट एलब्रुस और अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई कर चुकी हैं। उनका लक्ष्य आगामी सालों में सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च शिखर पर पहुंचकर सेवन समिट्स चुनौती को पूरा करना है। [caption id="attachment_122677" align="alignnone" width="548"]मनस्वी अग्रवाल मनस्वी अग्रवाल[/caption]

Mansvi Agrawal: राइफल शूटिंग की खिलाड़ी

मनस्वी अग्रवाल 10 मीटर राइफल शूटिंग की नेशनल स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं और भारतीय टीम के चयन तक पहुंची हैं। उन्होंने गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की, और वर्तमान में पर्यावरणीय कानून में PHD कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने UGC नेट परीक्षा 99.2 पर्सेंटाइल के साथ पास की है और वर्तमान में एक लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।