राहुल पर SC की टिप्पणीः प्रियंका गांधी का जवाब 'जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय'

rahul-gandhi-sc-remark-priya-gandhi-reacts-china-india-border

राहुल पर SC की टिप्पणीः प्रियंका गांधी का जवाब 'जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय'

राहुल पर sc की टिप्पणीः प्रियंका गांधी का जवाब जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय

राहुल पर उठे सवाल और देशभक्ति की नई परिभाषा

जब कोई नेता चीन द्वारा भारत की ज़मीन पर कब्ज़े की बात करता है तो आप क्या उम्मीद करते हैं? सवाल पूछे जाएं? जवाब मांगे जाएं? या फिर उसे “असली भारतीय” मानने से इंकार कर दिया जाए?  rahul gandhi sc remark, priya gandhi reacts, china india border  4 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान यही हुआ। राहुल गांधी द्वारा 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए बयान पर सुनवाई में कोर्ट ने पूछा
"सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा।" "क्या आप वहां थे? कैसे पता कि चीन ने 2000 वर्ग किमी ज़मीन कब्जा की?"
और इसी पर भड़की प्रियंका गांधी।

प्रियंका गांधी: "जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय है"

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से कहा:
"माननीय जजों का सम्मान करते हैं, लेकिन यह तय करना कि कौन सच्चा भारतीय है यह उनका काम नहीं।" "सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का कर्तव्य है, और मेरा भाई सेना के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोलेगा। उनके प्रति मन में सम्मान है।"
उनकी बातों में सिर्फ एक राजनीतिक बहस नहीं, एक भावनात्मक प्रतिक्रिया भी थी एक बहन की जो अपने भाई की नीयत और देशप्रेम के लिए खड़ी है।  supreme court reprimands rahul gandhi savarkar remarks 

क्या 'सच्चा भारतीय' अब सिर्फ सत्ता का समर्थक है?

राहुल गांधी ने कई बार संसद और बाहर कहा है कि:

  • चीन ने भारत की हजारों किलोमीटर ज़मीन पर कब्जा किया है
  • गलवान घाटी की झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए
  • अरुणाचल में भारतीय सैनिकों को पीटा गया
ये सब सिर्फ सोशल मीडिया बयान नहीं थे। संसद में भी दर्ज हैं। तो सवाल ये है क्या देश की जमीन पर हमला हो और विपक्ष चुप रहे? 

CBI केस हो, या सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी क्या राहुल को निशाना बनाया जा रहा है?

सत्यपाल मलिक जैसे लोग जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं, या राहुल गांधी चीन की घुसपैठ की तो हमेशा एक ही सवाल उठता है:
"क्या इनकी आवाज देशद्रोही है?"
क्या हम उस दौर में पहुंच चुके हैं जहाँ सवाल पूछना खुद में अपराध बन चुका है?

रणदीप सुरजेवाला बोले: “अगर यह अवमानना है, तो हमें मंज़ूर है”

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तीखा जवाब दिया
"भारतीय ज़मीन पर चीनी कब्जा एक हकीकत है। अगर ये बात कहना अवमानना है, तो मुझे मंज़ूर है।" "देशभक्ति की असली परीक्षा है सरकार से हमारी ज़मीन वापस लेने के लिए सवाल पूछना।"

अशोक गहलोत और भक्त चरण दास का भी समर्थन

अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल ने कुछ भी नया या रहस्य उजागर नहीं किया, जो उन्होंने कहा वो सार्वजनिक डोमेन में पहले से मौजूद है। ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सीधा सवाल उठाया
"राहुल गांधी की भारतीयता पर सवाल उठाना अनुचित है।"
Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।