'हिंदुस्तान से मोदी-शाह-RSS को हटाएंगे...' राहुल बोले - शाह के हाथ कांप रहे, मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म

rahul-gandhi-remove-modi-shah-rss-india-shah-hands-shaking-modi-confidence

'हिंदुस्तान से मोदी-शाह-RSS को हटाएंगे...' राहुल बोले - शाह के हाथ कांप रहे, मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म

हिंदुस्तान से मोदी-शाह-rss को हटाएंगे राहुल बोले - शाह के हाथ कांप रहे मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म

Rahul Gandhi on Shah-RSS: दिल्ली में कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली निकाली। रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार और निर्वाचन आयोग पर जमकर निशाना साधा।  राहुल ने कहा कि निर्वाचन आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई जारी है, और कांग्रेस RSS-सरकार को सत्य के साथ खड़े होकर हटाएगी। https://youtube.com/shorts/z3yGmefUEe8?si=9KUrIbPGw5xN_lLD

‘हिंदुस्तान से मोदी-RSS को हटाएंगे’

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा - भागवत ने कहा कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है, और जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है। यह विचारधारा RSS की है। हमारी विचारधारा, हिंदुस्तान की विचारधारा, हिंदू धर्म की विचारधारा और दुनिया के सभी धर्मों की विचारधारा कहती है कि सच सबसे जरूरी हैं। उन्होंने कहा- हम सच के साथ खड़े होकर हिंदुस्तान से मोदी, अमित शाह और RSS सरकार को हिंदुस्तान से हटाएंगे। 

‘अमित शाह के हाथ कांप रहे थे’

राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह को भी घेरा। राहुल ने कहा कि शाह के पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं था। राहुल ने दावा करते हुए कहा कि संसद में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अमित शाह के हाथ कांप रहे थे। इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी BJP और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि देश में सही चुनाव और बैलेट पेपर से चुनाव करा लिए जाएं तो BJP कभी चुनाव नहीं जीत सकती। 

 PM मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म

वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी के उपर तंज कसते हुए कहा कि - PM मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है।  कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- केंद्र सरकार ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी किया है। ये लोग नेहरू-पटेल के बीच दरार पैदा कर रहे हैं। साथ ही गांधी-नेहरू अंबेडकर पर हमला बोलते हैं। इन गद्दारों को आपको हटाना होगा।

Rahul Gandhi on Shah-RSS: BJP का तंज

BJP ने X पर एक पोस्ट में कहा, तुम घुसपैठिए की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।