सिया-चेतन की प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो वायरल, चेतन को फिर फोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

पुणे मंगेतर केतन मर्डर केस

सिया-चेतन की प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो वायरल, चेतन को फिर फोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

पुणे में केतन की हत्या के मामले में फिर एक नई कड़ी सामने आई है। सिया और चेतन की प्री-वेडिंग वीडियो वायरल। पुलिस ने लोहगढ़ किले से साक्ष्य जुटाए।

सिया-चेतन की प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो वायरल चेतन को फिर फोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

पुणे मंगेतर केतन मर्डर केस |

पुणे मंगेतर केतन मर्डर केस में पुलिस लगातार जांच में लगी हुई है। सिया-चेतन की प्री-वेडिंग के एक फंक्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पूरा परिवार 'बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां" पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में केतन हैं, लेकिन सिया नजर नहीं आ रही है। आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं।

चेतन को फिर लोहगढ़ लेकर आई पुलिस

मर्डर मामले में पुलिस आरोपी और सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी को फिर लोहगढ़ किला ले गई। दरअसल, 18 जून को हत्या के दिन पुलिस को जो CCTV फुटेज मिला था। इसमें एक शख्स हुडी में जाता दिखा था। पुलिस को अंदेशा है कि यह चेतन है। आज सुबह चेतन को किले पर चलाकर देखा गया। उसकी हुडी पहनने की स्टाइल और बॉडी लैंग्वेंज को भी रिकॉर्ड की गई। इसका फुटेज से मिलान किया जाएगा। इससे पहले सिया-केतन को यहां लाकर धक्का देने का सीन रीक्रिएट किया गया था।

हूडी वाला चेतन ही?

बता दे, केतन का मर्डर 18 जून को हुआ था। किले के CCTV में हुडी में एक युवक नजर आया। दावा है कि यह चेतन था, जिसने अपना चेहरा छिपाकर रखा था। पुलिस CCTV फुटेज में नजर आ रहे शख्स और चेतन की चाल, बॉडी लैंग्वेज को मैच कराकर देखेगी, इसी टेस्ट को गेट एनालिसिस कहा जाता है। 

प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो

सिया और केतन का प्री-वेडिंग फंक्शन 7 मई को हुआ था। इसमें केतन के पिता विशाल सिंगर रीतू शर्मा के साथ बॉलीवुड गीत 'यम्मा-यम्मा' और 'बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां' गाते नजर आते हैं। इसके बाद केतन, सिया के पिता प्रवीण गोयल के साथ 'मैं निकला गड्डी लेके" गाने पर डांस करते दिखे। इसे पोस्ट करने के कुछ घंटों में 1.2 करोड़ व्यूज मिले।

संबंधित सामग्री

बहराइच: बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला, मां की मौत, खाने को लेकर हुआ विवाद

राज्य

बहराइच: बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला, मां की मौत, खाने को लेकर हुआ विवाद

बहराइच में एक बेटे ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

राम मंदिर में चढ़ावा: दो आरोपी पुलिस रिमांड पर, CEO के लिए 24 घंटे में 1000 आवेदन

देश-विदेश

राम मंदिर में चढ़ावा: दो आरोपी पुलिस रिमांड पर, CEO के लिए 24 घंटे में 1000 आवेदन

अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने 14 घंटे की रिमांड पर लिया। जांच में उनके बैंक खातों में बड़ी राशि मिली।

 पुणे में 3 मंजिला बिल्डिंग पर गिरा कचरे का पहाड़, कई लोग दबे, सूरत में टूटा 85 साल का बारिश का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पुणे में 3 मंजिला बिल्डिंग पर गिरा कचरे का पहाड़, कई लोग दबे, सूरत में टूटा 85 साल का बारिश का रिकॉर्ड

महाराष्ट्र के पुणे में कचरे का पहाड़ गिरने से इमारत ढही, गुजरात में बाढ़ से रिकॉर्ड टूटा, और दिल्ली-जयपुर NH-48 धंस गया।

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया-चेतन के साथ तीसरा शख्स भी शामिल, पहले की थी रिहर्सल

देश-विदेश

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया-चेतन के साथ तीसरा शख्स भी शामिल, पहले की थी रिहर्सल

पुणे में केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बीड से एक युवक को हिरासत में लिया। आरोपी ने 'क्राइम पेट्रोल' सीरियल से हत्या की प्लानिंग की।