मोदी की लंदन यात्रा: UK से सस्ती कारें, व्हिस्की और 120 अरब डॉलर का व्यापार मौका

pm-modi-uk-visit-fta-deal-uk-india-trade-2025

मोदी की लंदन यात्रा: UK से सस्ती कारें, व्हिस्की और 120 अरब डॉलर का व्यापार मौका

 मोदी की लंदन यात्रा uk से सस्ती कारें व्हिस्की और 120 अरब डॉलर का व्यापार मौका

भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट तय, कारोबार को मिलेगा नया उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जुलाई 2025 को दो दिवसीय दौरे पर ब्रिटेन रवाना हो गए हैं। यह उनकी चौथी ब्रिटिश यात्रा है और पहली बार वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के न्योते पर वहां पहुंचे हैं। इस अहम दौरे में वे ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स से भी मुलाकात करेंगे।  pm modi uk visit fta deal uk india trade 2025  इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण है भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA), जिसकी लीगल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसे कैबिनेट से मंजूरी भी मिल चुकी है।

क्या है FTA और क्यों है यह डील ऐतिहासिक?

Free Trade Agreement (FTA) एक ऐसा समझौता होता है जिसमें दो देश आपस में व्यापार को आसान बनाते हैं। इसके तहत आयात और निर्यात पर लगने वाले टैक्स घटते हैं या हट जाते हैं।

भारत और UK के बीच इस समझौते का मकसद है—

  • 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 120 अरब डॉलर पहुंचाना
  • भारतीय लेबर-इंटेंसिव प्रोडक्ट्स को ब्रिटेन में टैक्स फ्री एक्सेस देना
  • ब्रिटिश उत्पादों को भारत में सस्ते दाम पर उपलब्ध कराना 

भारत में क्या-क्या सस्ता होगा?

इस समझौते के तहत ब्रिटेन से आने वाले कई हाई-एंड प्रोडक्ट्स अब भारत में पहले से सस्ते मिल सकते हैं:
  1. लक्ज़री कारें जैसे Jaguar, Land Rover पर टैक्स घटेगा
  2. स्कॉच व्हिस्की और वाइन टैरिफ में बड़ी राहत, कीमतों में गिरावट
  3. ब्रांडेड कपड़े और फैशन आइटम्स ब्रिटेन के प्रीमियम ब्रांड्स अब किफायती दर पर
  4. फर्नीचर, होमवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्रियल और घरेलू यूज़ वाले प्रोडक्ट्स में कमी
  5. यूके में भारतीय ज्वेलरी सस्ती भारतीय जेम्स एंड ज्वेलरी को मिलेगा बड़ा एक्सेस

घरेलू कंपनियों पर क्या असर?

ब्रिटिश प्रोडक्ट्स की कीमत कम होने से भारतीय शराब कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है, खासकर प्रीमियम व्हिस्की मार्केट में। स्कॉच व्हिस्की एसोसिएशन के CEO मार्क केंट ने कहा:
यह एक पीढ़ी में एक बार होने वाला ऐतिहासिक मौका है।

अब क्या बचा है?

भारत की कैबिनेट ने FTA को मंजूरी दे दी है अब ब्रिटिश संसद से अनुमोदन बाकी है, इसमें 6-12 महीने लग सकते हैं दोनों देशों ने डिजिटल और रक्षा क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

पीएम मोदी की यात्रा से जुड़े कुछ अहम बिंदु

कीर स्टार्मर के PM बनने के बाद मोदी की पहली मुलाकात, किंग चार्ल्स से औपचारिक भेंट. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी डेलिगेशन का हिस्सा ट्रेड, टेक्नोलॉजी, रक्षा और जलवायु पर सहयोग पर फोकस रहेगा. भारत और ब्रिटेन के बीच यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट न सिर्फ कारोबारी रिश्तों को नई ऊंचाई देगा, बल्कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा। मोदी की यह यात्रा आर्थिक मोर्चे पर एक "गेम चेंजर" साबित हो सकती है। Read More:-  अनिल अंबानी के 50 ठिकानों पर ED की छापेमारीः 31 हजार करोड़ की लोन धोखाधड़ी Watch Now :-इतने घंटे पहले जारी हो जाएगा रिजर्वेशन चार्ट यात्रीगणँ कृपया ध्यान दें....

संबंधित सामग्री

हरियाणा में स्कूलों की तस्वीर बदलेगी: सीएम सैनी ने जर्जर भवन हटाकर नए निर्माण के दिए सख्त आदेश

राज्य

हरियाणा में स्कूलों की तस्वीर बदलेगी: सीएम सैनी ने जर्जर भवन हटाकर नए निर्माण के दिए सख्त आदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों को बदलने की पहल की है, जिसमें नए, आधुनिक और मजबूत भवन बनाने का प्रस्ताव है।

हरिद्वार में पति ने बीमार पत्नी को जहर देकर मारा, 5 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

हरिद्वार में पति ने बीमार पत्नी को जहर देकर मारा, 5 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

हरिद्वार में एक पति ने अपनी बीमार पत्नी को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने पांच महीने बाद इस मामले का खुलासा करते हुए पति को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में आग, 50 मकान कराए खाली, 8 घंटे बाद पाया काबू

राज्य

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में आग, 50 मकान कराए खाली, 8 घंटे बाद पाया काबू

लखनऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को दिक्कतें हुई। आसपास के 50 घर खाली कराए गए।

छत्तीसगढ़: बेमेतरा में दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक घायल

राज्य

छत्तीसगढ़: बेमेतरा में दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक घायल

बेमेतरा, छत्तीसगढ़ में दीवार गिरने की घटना में दो बच्चियों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी है।

CM योगी ने हाथरस में 550 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, अखिलेश पर पलटवार

राज्य

CM योगी ने हाथरस में 550 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, अखिलेश पर पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 550 करोड़ रुपये की 143 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कहा कि उन्होंने शांति और सुरक्षा के माहौल में विकास को बढ़ावा दिया है।