लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में आग, 50 मकान कराए खाली, 8 घंटे बाद पाया काबू

लखनऊ में कोल्ड स्टोरेज में आग

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में आग, 50 मकान कराए खाली, 8 घंटे बाद पाया काबू

लखनऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को दिक्कतें हुई। आसपास के 50 घर खाली कराए गए।

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में आग 50 मकान कराए खाली 8 घंटे बाद पाया काबू

लखनऊ में कोल्ड स्टोरेज में आग |

लखनऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। घटनास्थल के 4 किलोमीटर दूर से भी धुएं का गुबार दिख रहा है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और 2 हाइड्रोलिक मशीन आग बुझाने के काम में लगी हुई थी।

8 घंटे बाद आग पर काबू

राहत-बचाव कार्य के दौरान करीब 5 घंटे बाद आग दोबारा तेजी से भड़क गई। आग पर 8 घंटे बाद दोपहर 3 बजे तक काबू पाया गया। पुलिस ने एहतियातन पास की कॉलोनी दयाल रेजीडेंसी के करीब 50 घरों को खाली करा दिया है। कोल्ड स्टोरेज चिनहट थाना इलाके में लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे बना हुआ है।

हाईड्रोलिक मशीन से रेस्क्यू

35 साल पुराने हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में फिलहाल हल्दी, मिर्च सहित किराने का सामान रखा जाता है। लकड़ी और बुरादा भी रखा था। स्टोरेज के मालिक राहुल गुप्ता भी जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। मिर्च-मसाले के धुएं से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कत हो रही है। वे पहले अंदर जाने वाले थे, जब सब मिर्च के झार से खांसने लगे तो बाहर निकल आए। टिन शेड के ऊपर और हाईड्रोलिक मशीन से रेस्क्यू जारी रखा।

15 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

कोल्ड स्टोरेज में आग लगने से आसपास की कॉलोनियों में कालिख बिखरी हुई थी। शुरू से ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों सहित 2 हाइड्रोलिक मशीनें आग बुझान में लगी हुई थीं। पास में इंदिरा नहर से करीब 60 चक्कर गाड़ियों में पानी रीफिल किया।

संबंधित सामग्री

भगवान के घर में डाका, लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में सेवादार को रंगे हाथों दबोचा!

राज्य

भगवान के घर में डाका, लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में सेवादार को रंगे हाथों दबोचा!

लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में सेवादार द्वारा कई दिनों से घंटे चोरी करने का मामला सामने आया। मंदिर प्रशासन की सतर्कता से चोरी का पता चला।

NATO समिट में बोले ट्रंप - ईरान से सीजफायर खत्म:अब कोई समझौता नहीं करेंगे

देश-विदेश

NATO समिट में बोले ट्रंप - ईरान से सीजफायर खत्म:अब कोई समझौता नहीं करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने NATO समिट में कहा कि ईरान के साथ सीजफायर समझौता खत्म है और उन्होंने ईरान पर हमला भी किया।

सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक; ईरान ने भी किया पलटवार

देश-विदेश

सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक; ईरान ने भी किया पलटवार

सीजफायर के दौरान अमेरिका ने ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किए। ईरान ने भी बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

देश पर मानसून की मार: आधा सूरत डूबा , गुरुग्राम जाम,  कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात 

देश-विदेश

देश पर मानसून की मार: आधा सूरत डूबा , गुरुग्राम जाम, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात 

देशभर में मानसून के कारण गंभीर स्थितियाँ उत्पन्न हुई हैं, जिसमें सूरत और गुरुग्राम में विशेष रूप से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

10 लाख की मांग से भड़का विवाद, करोड़ों का नुकसान और तीन गिरफ्तार

राज्य

10 लाख की मांग से भड़का विवाद, करोड़ों का नुकसान और तीन गिरफ्तार

बालाघाट के संगम घाट पर स्थित माइक्रो सिंचाई परियोजना के प्लांट में आगजनी की घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की सामग्री नष्ट।