बड़ा हादसा लखनऊ के मेले में

50 फीट ऊपर झूले की ट्रॉली टूटी, नीचे गिरीं बच्चियां; भाई-बहन समेत 5 घायल

लखनऊ के इंदिरा नगर में सावन महोत्सव के दौरान झूले की ट्रॉली टूटने से पांच बच्चे घायल हो गए। तीन बच्चों की हालत गंभीर है।

By : शिवम् पांडेय
50 फीट ऊपर झूले की ट्रॉली टूटी, नीचे गिरीं बच्चियां; भाई-बहन समेत 5 घायल

बड़ा हादसा लखनऊ के मेले में

लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में मंगलवार रात सावन महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 50 फीट ऊंचे झूले की एक ट्रॉली अचानक टूट गई और नीचे आते समय कई दूसरी ट्रॉलियों से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन समेत पांच बच्चे घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है।

‘झूला रोको, चोट लग गई

हादसा रात करीब साढ़े 7 बजे सुषमा हॉस्पिटल, इस्माइलगंज के पास हुआ। वीडियो में एक बच्ची अपने भाई-बहन के साथ झूले की ट्रॉली में बैठी नजर आती है। अचानक झटके के साथ एक खाली ट्रॉली टूटकर उनकी ट्रॉली से टकराती है। इसके बाद बच्चों में चीख-पुकार मच जाती है। एक बच्ची लगातार झूला रोकने के लिए कहती सुनाई देती है। हादसे के बाद करीब 10 मिनट तक झूला चलता रहा, जिसके बाद उसे रोका गया और घायलों को नीचे उतारा गया।

खाली ट्रॉली टूटकर दूसरी ट्रॉली से टकराई

विभूतिखंड के नया गांव विजयीपुर निवासी सूर्या सिंह अपने भाई-बहनों और दोस्तों के साथ मेले में पहुंचे थे। उनके मुताबिक, करीब 15 मिनट मेला घूमने के बाद सभी झूला झूलने गए। इसी दौरान एक खाली ट्रॉली टूटकर उनकी ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर में अंकिता के चेहरे पर गंभीर चोट लगी और उसकी नाक-मुंह से खून निकलने लगा। नैंसी और सूर्या को भी चोटें आईं। इसके बाद टूटी ट्रॉली नीचे की अन्य ट्रॉलियों से टकराती हुई बीच में फंस गई। एक अन्य ट्रॉली में बैठी लड़की बेहोश हो गई, जबकि एक और लड़की घायल हुई।

अस्पताल में घायलों का इलाज

हादसे के बाद पुलिसकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को पास के सुषमा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के सीईओ अर्पित सिंघल के अनुसार, 16 वर्षीय निशा कुमारी के शरीर में कई फ्रैक्चर मिले हैं। एक अन्य घायल को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक युवती को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था।

संचालक पर लापरवाही के आरोप

हादसे के बाद लोगों ने मेला संचालक को पकड़ लिया, लेकिन परिजनों के मुताबिक वह बाद में मौका पाकर वहां से भाग निकला। घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया कि मेला बिना जरूरी अनुमति के चलाया जा रहा था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। घायल नैंसी का कहना है कि हादसे के बाद झूला तुरंत नहीं रोका गया। उनका आरोप है कि अगर समय रहते झूला रोक दिया जाता तो कई लोगों को गंभीर चोटों से बचाया जा सकता था।

हादसे के बाद सभी झूले बंद

घटना के बाद इंदिरानगर सावन महोत्सव में लगे सभी झूलों को बंद करा दिया गया। अंकिता की मां पुष्पा सिंह ने मेले की अनुमति और सुरक्षा इंतजामों की जांच की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देखे वीडियो : https://www.instagram.com/reel/DcN3UU1zpac/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA

संबंधित सामग्री

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा के जय होम्स कॉलोनी में 8 साल के बच्चे की झूला झूलते समय मौत हो गई। झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई थी।

वीडियो कॉल पर पुलिस-CBI अफसर बने ठग, रिटायर्ड ARM से ऐंठे 14 लाख

वीडियो कॉल पर पुलिस-CBI अफसर बने ठग, रिटायर्ड ARM से ऐंठे 14 लाख

लखनऊ में एक रिटायर्ड एआरएम को साइबर ठगों ने डराकर 14 लाख रुपए लूट लिए। ठगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताया और धमकी दी।

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए।

महाराष्ट्र में भीषण हादसा,ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 की मौत:रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा

महाराष्ट्र में भीषण हादसा,ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 की मौत:रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ट्रक और वैन की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। हादसा नागपुर-रायपुर हाइवे पर हुआ।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर