'लापता लेडीज' के एक्टर को एक्टिंग के नहीं दिए पैसे, फिर मिली जान से मारने की धमकी!

सतेंद्र सोनी वीडियो वायरल

'लापता लेडीज' के एक्टर को एक्टिंग के नहीं दिए पैसे, फिर मिली जान से मारने की धमकी!

सतेंद्र सोनी ने वीडियो में बताया कि मध्यप्रदेश के मैहर में फिल्म शूटिंग के दौरान उन्हें पैसे नहीं दिए गए और धमकी भी मिली। मैहर पुलिस ने उन्हें सहायता प्रदान की।


लापता लेडीज के एक्टर को एक्टिंग के नहीं दिए पैसे  फिर मिली जान से मारने की धमकी

'लापता लेडीज' के एक्टर को एक्टिंग के नहीं दिए पैसे, फिर मिली जान से मारने की धमकी! |

Satendra Soni Video Viral: 'लापता लेडीज' फिल्म में काम करने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर सतेंद्र ने बताया कि वो मध्यप्रदेश के मैहर में एक फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे। लेकिन उन्हें उस एक्टिंग के पैसे नहीं दिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। 

सतेंद्र सोनी का रोते हुए वीडियो वायरल

एक्टर सतेंद्र सोनी का रोते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो डरे-सहमे नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि- 'मेरा नाम सतेंद्र सोनी है। मैं फिल्म 'पेड़ पालकी' की शूटिंग के लिए मैहर आया था। डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने साइनिंग अमाउंट के रुप में उसे 50000 रुपये दिए थे। बाकी पैसे बाद में देने को कहा था। लेकिन 8 दिन बाद पैसे नहीं मिले और डायरेक्टर ने धमकी देते हुए कहा कि- 'तुम लोगों का पैकअप हो चुका है, अब होटल में दिखाई नहीं देने चाहिए।'

मैहर पुलिस ने की एक्टर की मदद

वीडियो सामने आते ही मैहर पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आएं। और सतेंद्र और उनके साथियों से बातचीत की। फिर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी। एक्टर्स ने बताया कि- 'वे अब मैहर में रुककर काम नहीं करना चाहते।'

 इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन में बैठाया और मुंबई रवाना कर दिया। 

सतेंद्र ने सुरक्षित पहुंचने की दी जानकारी

एक्टर ने सुबह को एक वीडियो पोस्ट की। वीडियो में बताया कि- वो अपने साथी कलाकार श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा के साथ सुरक्षित मुंबई पहुंच चुके हैं।

वीडियो में मैहर पुलिस को शुक्रियादा करते हुए कहा कि- 'हम मुंबई सुरक्षित पहुंच गए हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद मैहर पुलिस का एवं जिन लोगों ने भी हमें इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट किया।'  उन्होंने  मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह, कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी और पूरी मैहर पुलिस का आभार व्यक्त किया। 

सतेंद्र सोनी को लापता लेडीज से मिली पहचान

एक्टर ने 'द कपिल शर्मा शो' से करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें   'लापता लेडीज' फिल्म में छोटू के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली। इसके आलावा उन्होंने  'बवाल', 'अब तो भगवान भरोसे', 'मिर्जापुर' (वेब सीरीज और फिल्म) और 'वनवास' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

देश-विदेश

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

वस्त्राल, अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। 8 मृत, 15 घायल। फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द था।

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

राज्य

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

पंजाब में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे हिरासत में लिया गया और डोप टेस्ट की तैयारी हो रही है।

तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी, बोली- मुझे अपनाओ 

राज्य

तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी, बोली- मुझे अपनाओ 

गढ़वा जिले के युवक पर तीन शादियां करने का आरोप; तीसरी पत्नी ने पति के घर पहुंच अपने अधिकारों की मांग की।

पिता ने किया बेटे को किडनैप ?मां ने वीडियो बनाकर लगाया आरोप , तलाक का केस चल रहा

राज्य

पिता ने किया बेटे को किडनैप ?मां ने वीडियो बनाकर लगाया आरोप , तलाक का केस चल रहा

लुधियाना में एक महिला ने अपने पति पर उनके 4 साल के बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है, जबकि तलाक का मुकदमा चल रहा है।