Plane Crash In Philadelphia : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में प्लेन क्रैश, 6 लोगों के मारे जाने की खबर

plane-crash-in-philadelphia-us

Plane Crash In Philadelphia : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में प्लेन क्रैश, 6 लोगों के मारे जाने की खबर

plane crash in philadelphia  अमेरिका के फिलाडेल्फिया में प्लेन क्रैश 6 लोगों के मारे जाने की खबर

Plane Crash In Philadelphia : टेकऑफ के 30 सेकंड के बाद घरों पर गिर गया 

पेन्सिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में शनिवार सुबह एक छोटा मेडिकल प्लेन क्रैश हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलाडेल्फिया से मिसौरी जा रहे विमान में सवार सभी छह लोगों के मारे जाने की आशंका है। इनमें दो डॉक्टर, दो पायलट, एक मरीज और एक परिवार का सदस्य शामिल है।   Plane Crash In Philadelphia :संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अनुसार, लेयरजेट 55 नाम के विमान ने स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। ठीक 30 सेकंड बाद यह 6.4 किलोमीटर (4 मील) दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान रिहायशी क्षेत्र में मकानों पर गिरा

एएफपी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि विमान रिहायशी क्षेत्र में मकानों पर गिरा, जिससे इलाके की कई इमारतों में आग लग गई। वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक प्लेन दो लोगों को लेकर उड़ रहा था और एक शॉपिंग मॉल के पास क्रैश हो गया। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अनुसार, लीयरजेट 55 ने उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से शाम 6:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरी और 30 सेकंड के बाद सिर्फ 6.4 किलोमीटर (4 मील) दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई अड्डे का उपयोग मुख्य रूप से वाणिज्यिक जेट और चार्टर उड़ानों के लिए किया जाता है।

सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो

यह दुर्घटना पेन्सिलवेनिया सिटी के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित तीन मंजिला शॉपिंग सेंटर रूजवेल्ट मॉल के पास हुई। जिस जगह प्लेन गिरा वहां कई घर और दुकानें हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान काफी तेजी से नीचे गिरा और टक्कर के बाद बड़ा धमाका हुआ। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।