पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर फिर गोलीबारी, 5 की मौत

pakistan-afghanistan-border-firing-latest-news-2024

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर फिर गोलीबारी, 5 की मौत

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर फिर गोलीबारी 5 की मौत

चमन-स्पिन बोल्डक पर ताजा भिड़ंत, 48 घंटे पहले हुई शांति वार्ता बेअसर

Pakistan Afghanistan Border Firing: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सरहद एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से दहल उठी। चमन-स्पिन बोल्डक बॉर्डर, जो अक्सर तनाव का केंद्र रहता है, शुक्रवार देर रात अचानक बदल गया जब दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। रात करीब 10 बजे शुरू हुई यह झड़प कई घंटों तक जारी रही। इस बार भी दोनों देशों की कहानी अलग-अलग है कौन पहले हमला कर बैठा  यह सवाल फिर से धुंध में खो गया। लेकिन नतीजा वही रहा 5 अफगानी नागरिकों की मौत और कई लोग घायल, चौंकाने वाली बात यह है कि यह झड़प तब हुई जब शांति वार्ता के खत्म होने के 48 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे।

हमले की शुरुआत पर दोनों देशों का अलग दावा

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक इलाके में पहले गोलीबारी की। उनका दावा है कि जवाब देना अनिवार्य हो गया था, उधर पाकिस्तान का कहना बिल्कुल उलट है। सीमा सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, बिना किसी उकसावे के अफगान सैनिकों ने चमन सेक्टर में फायरिंग शुरू की, जिसके बाद पाकिस्तानी बलों ने "मजबूरन" जवाबी कार्रवाई की  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने बयान दिया - देश की सरहद और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान हर समय तैयार और चौकस है।

Pakistan Afghanistan Border Firing: सऊदी अरब में हुई बातचीत रही बेनतीजा

2 से 4 दिसंबर तक सऊदी अरब में दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की शांति वार्ता हुई थी। नीतिगत रूप से दोनों ने युद्धविराम बनाए रखने पर सहमति जताई लेकिन जमीनी हालात बताते हैं कि उस कागज की उम्र ज्यादा लंबी नहीं रही। 4 दिसंबर को प्रतिनिधिमंडल घर लौटे और 5 दिसंबर की रात सीमा फिर से युद्धक्षेत्र बन गई इससे पहले कतर और तुर्की में भी बातचीत हो चुकी है, लेकिन चौथे दौर का ना कोई एजेंडा तय है और ना कोई तारीख। इस बीच, चमन-स्पिन बोल्डक बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दोनों तरफ अतिरिक्त सैनिक तैनात हैं और माहौल बेहद तनावपूर्ण। इस घटना के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर आरोप दोहराया कि अफगानिस्तान की धरती से आतंकवादी हमले किए जा रहे हैं, और तालिबान सरकार इस पर लगाम नहीं लगा पा रही। तालिबान सरकार इसे पाकिस्तान की  अंदरूनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश बताते हुए खारिज कर रही है। दोनों पक्षों की बयानबाजी से साफ है तनाव अभी खत्म होने वाला नहीं।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।