चुनाव आयोग पर विपक्ष का वार: महाभियोग की तैयारी

opposition-impeachment-chief-election-commissioner

चुनाव आयोग पर विपक्ष का वार: महाभियोग की तैयारी

चुनाव आयोग पर विपक्ष का वार महाभियोग की तैयारी

संसद में वोट चोरी पर हंगामा

 opposition impeachment chief election commissioner bihar voter verification row  लोकतंत्र की निगरानी करने वाली संस्था अब खुद कटघरे में है। बिहार में वोटर वेरिफिकेशन विवाद के बीच, संसद में विपक्ष का हमला तेज हो गया है। अब विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।

  संसद में नारे: वोट चोर गद्दी छोड़

आज संसद में जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी वोट चोर गद्दी छोड़, We Want Justice Democracy Under Threat इस विरोध का कारण बना बिहार में कथित वोटर डेटा से छेड़छाड़ और चुनाव आयोग की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस जिसमें कांग्रेस पर 'फर्जी डेटा' फैलाने का आरोप लगाया गया।

  क्या है पूरा मामला?

  • कांग्रेस और विपक्षी INDIA ब्लॉक का आरोप है कि बिहार के वोटर वेरिफिकेशन (SIR) प्रोजेक्ट के तहत वोटर डेटा में गड़बड़ी, डुप्लीकेशन और फर्जी मतदाता जोड़े गए।
  • राहुल गांधी ने एक PPT प्रेजेंटेशन के ज़रिए इन आरोपों को संसद और जनता के सामने रखा था।
  • चुनाव आयोग ने इसे सिरे से खारिज किया और कहा—“जो डेटा दिखाया गया वह हमारा नहीं है। या तो राहुल गांधी हलफनामा दें या माफी मांगें।”

 क्या महाभियोग लाएगा विपक्ष?

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने ANI से कहा—

"अगर जरूरत पड़ी तो हम महाभियोग प्रस्ताव समेत हर लोकतांत्रिक रास्ता अपनाएंगे।"
इंडिया ब्लॉक ने खड़गे के कक्ष में रणनीति बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार हो रहा है। election commission rejects vote theft allegations august 2025 

 संसद में महाभियोग लाना आसान नहीं

राज्यसभा में एक तिहाई सांसदों का समर्थन जरूरी फिर लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत से पारित करना होता है राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से ये कठिन है, लेकिन राजनीतिक दबाव बनाने के लिए ये कदम अहम हो सकता है

 सरकार का जवाब: ये हंगामा सिर्फ दिखावा

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कहा—

"विपक्ष केवल हंगामा कर रहा है। चुनाव आयोग वही है, जिसके नेतृत्व में कांग्रेस वर्षों सत्ता में रही। अगर इतनी आपत्ति है तो आधिकारिक शिकायत क्यों नहीं की गई?"
उन्होंने ये भी जोड़ा कि सिर्फ आरोप लगाने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होता, सबूत भी देने होंगे।

सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित

सुबह से ही संसद का माहौल गर्म था, लोकसभा पहले 12 बजे तक, फिर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी .राज्यसभा भी 2 बजे तक स्थगित कर दी गई

क्या विपक्ष के पास हैं ठोस सबूत?

राहुल गांधी ने जो डेटा पेश किया, चुनाव आयोग ने उसे "मनगढ़ंत" बताया, आयोग ने 7 दिन में हलफनामा देने की मांग की, वरना आरोपों को "निराधार" मानने की चेतावनी दी इससे अब एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है क्या विपक्ष आरोपों को साबित करने के लिए सबूत पेश करेगा या ये मुद्दा सिर्फ सियासी हथियार है?

क्या संस्थाएं भी अब सवालों के घेरे में?

भारत में चुनाव आयोग को एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था माना जाता है। लेकिन जब विपक्ष खुलकर उस पर सवाल उठाए, तो यह सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र की साख पर सवाल होता है। Read More:- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग Watch Now :-लैंडस्लाइड, बाढ़, सड़के बंद..बारिश का कहर.

संबंधित सामग्री

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।