नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं: 20 जनवरी को हो सकता है ऐलान

nitin-nabeen-bjp-national-president-2025

नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं: 20 जनवरी को हो सकता है ऐलान

नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं 20 जनवरी को हो सकता है ऐलान

नितिन नबीन भाजपा:  भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है  सूत्रों के अनुसार इस फैसले का ऐलान 20 जनवरी को किया जा सकता है, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 18 से 20 जनवरी के बीच पूरा होने की संभावना है ।

नितिन नबीन भाजपा: नितिन नबीन होंगे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

यदि नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं. तो वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेता होंगे । उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा। वहीं  2029 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के चलते उनका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है।  भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आधे से ज्यादा राज्यों में पूरी हो चुकी है  37 में से 29 राज्यों में आंतरिक चुनावों को अंतिम रूप दे दिया गया है. इन राज्यों के BJP प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्र जमा करेंगे। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी उनके पक्ष में नामांकन करेंगे।

नितिन नबीन भाजपा: पार्टी में तैयारी

BJP ने देशभर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं  BJP के मुख्य चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण नामांकन पत्रों की जांच के बाद नितिन नबीन को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर सकते हैं । Also Read-भाजपा नेता ने रेप पीड़िता को धमकाया,वीडियो वायरल

नितिन नबीन का राजनीतिक सफर

बिहार सरकार में मंत्री और बांकीपुर सीट से विधायक नितिन नबीन 2010 से राजनीति में सक्रिय हैं । वे 14 दिसंबर को BJP के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, 45 साल के नबीन ने 15 दिसंबर को दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में पदभार संभाला था। पिछले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को 2020 में नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल 2024 में खत्म हुआ उसके बाद वे एक्सटेंशन पर थे ।

संबंधित सामग्री

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।