विरोध के बीच निर्मला सीतारमण का संबोधन

निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में आयोजित एक बड़े कृषि कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विरोध का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने और CM नायडू ने एक कार्यक्रम की आधारशिला रखी।

By : सोनिया रायकवार
निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में एक बड़े कृषि कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विरोध का सामना करना पड़ा। 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में सीतारमण और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 1 लाख करोड़ रुपये के ग्लोबल हॉर्टिकल्चर हब और इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर की आधारशिला रखी।

भाषण के दौरान नारेबाजी

सीतारमण जब कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं, तभी दर्शकों में मौजूद कुछ लोगों ने नारेबाजी और हूटिंग शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर वित्त मंत्री को कुछ देर के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और उन्हें सुनने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी हस्तक्षेप किया और लोगों से अपनी जगह पर बैठने तथा अनुशासन बनाए रखने को कहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

विरोध की वजह पर अलग-अलग दावे

घटना के कारण को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कुछ रिपोर्टों में इसे रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों से जोड़कर देखा गया, जबकि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भीड़ की प्रतिक्रिया को अलग नजरिए से बताया। इसको लेकर कांग्रेस और सत्तारूढ़ NDA के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब

मदनपल्ले में शुरू किया गया Rayalaseema Global Horticulture Hub करीब 1 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। इसमें करीब 40,352 करोड़ रुपये सरकारी योगदान और लगभग 60,000 करोड़ रुपये निजी क्षेत्र से जुटाने की योजना है। यह परियोजना 10 जिलों के 201 क्लस्टर, 303 मंडलों और करीब 5,869 गांवों तक फैलेगी।

किसानों और कृषि तकनीक पर फोकस

परियोजना का उद्देश्य बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देना, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना, सिंचाई और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और कृषि उत्पादों की वैल्यू बढ़ाना है। सरकार के मुताबिक इससे किसानों के लिए बेहतर बाजार और आय के अवसर तैयार करने की कोशिश की जाएगी। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोग से इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर की स्थापना की जा रही है। यहां डिजिटल एग्रीकल्चर, आधुनिक खेती, कृषि अनुसंधान और नई तकनीकों से जुड़े प्रशिक्षण पर जोर दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे के 'विराट गर्जना मोर्चा' की आलोचना करते हुए उन्हें 'गजनी' कहा।

नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा का तंज, बोले- स्मित मच्छर पर चुप क्यों?

नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा का तंज, बोले- स्मित मच्छर पर चुप क्यों?

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए उन्हें देश में हो रहे विभिन्न मसलों पर बोलने की चुनौती दी है।

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल के छात्रों ने उनकी फिजिक्स शिक्षिका के तानाशाहीपूर्ण व्यवहार और अन्य आरोपों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया।

MP में TET के खिलाफ भोपाल में शिक्षकों का प्रदर्शन, बोले- किसी हाल में नहीं देंगे परीक्षा

MP में TET के खिलाफ भोपाल में शिक्षकों का प्रदर्शन, बोले- किसी हाल में नहीं देंगे परीक्षा

मध्य प्रदेश में शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध करते हुए बहिष्कार का ऐलान किया। वे वर्षों की सेवा के बाद परीक्षा की अनुचितता का दावा कर रहे हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर