नया साल: अयोध्या में 2 लाख श्रद्धालु, वैष्णो देवी में रजिस्ट्रेशन बंद, महाकाल मे...

new-year-2026-temples-crowd-ram-mandir-vaishno-devi-mahakal

नया साल: अयोध्या में 2 लाख श्रद्धालु, वैष्णो देवी में रजिस्ट्रेशन बंद, महाकाल में भक्तों की लंबी कतारें

नया साल अयोध्या में 2 लाख श्रद्धालु वैष्णो देवी में रजिस्ट्रेशन बंद महाकाल में भक्तों की लंबी कतारें

New Year 2026 Ram Mandir Vaishno Devi Mahakal Crowd: नया साल शुरू होते ही देशभर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.  2026 के पहले दिन लोगों ने मंदिरों की ओर रुख किया और सुबह से ही प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ देखने को मिली  अयोध्या, मथुरा, उज्जैन और कटरा हर जगह श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं । Read More:- इतिहास बना: ज़ोहरान ममदानी ने कुरान पर शपथ लेकर संभाला न्यूयॉर्क का मेयर पद

अयोध्या: रामलला के दरबार में रिकॉर्ड दर्शन

नए साल के पहले दिन अयोध्या में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली दोपहर 12 बजे तक करीब 2 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके थे। मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी लोगों की आवाजाही लगातार बनी रही. प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है । New Year 2026, Ram Mandir Ayodhya, Vaishno Devi crowd, Mahakal temple Ujjain, temple rush India, religious tourism news

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में बढ़ी भीड़

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भी नए साल पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा दोपहर 12 बजे तक 1.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने लोगों से 5 जनवरी तक दर्शन के लिए न आने की अपील की है, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे ।

उज्जैन: महाकाल के दर्शन को पहुंचे एक लाख भक्त

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नए साल पर खास उत्साह देखने को मिला करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना समेत टीम की कुछ खिलाड़ी भी मंदिर पहुंचीं पूरा मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा ।

वैष्णो देवी: बढ़ती भीड़ के चलते रजिस्ट्रेशन रोके गए

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ने के कारण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए श्राइन बोर्ड ने अस्थायी रूप से रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए.प्रशासन का कहना है कि हालात सामान्य होते ही रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू किए जाएंगे ।

देशभर से नए साल के पहले सूर्योदय की तस्वीरें

नए साल के पहले सूर्योदय की खूबसूरत तस्वीरें देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आईं. कहीं पहाड़ों पर तो कहीं समुद्र किनारे लोगों ने उम्मीद और सकारात्मकता के साथ 2026 का स्वागत किया ।

देश के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नव वर्ष के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा
2026 आप सभी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और नया आत्मविश्वास लेकर आए।

संबंधित सामग्री

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सनातन

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

16 July 2026 Rashifal: जानें 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सटीक राशिफल।

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।