नेपाल PM सुशीला कार्की: बोलीं- "हम जीरो स्टेट की स्थिति में, आगजनी ने सरकारी ढांचे को नष्ट किया"

nepal-pm-sushila-karki-zero-state-kathmandu-fire-nepal-government-destruction

नेपाल PM सुशीला कार्की: बोलीं- "हम जीरो स्टेट की स्थिति में, आगजनी ने सरकारी ढांचे को नष्ट किया"

नेपाल pm सुशीला कार्की बोलीं- "हम जीरो स्टेट की स्थिति में आगजनी ने सरकारी ढांचे को नष्ट किया"

नेपाल प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा: हम जीरो स्टेट की स्थिति में हैं

nepal pm sushila karki: नेपाल की राजधानी काठमांडू में 9 सितंबर को हुए भीषण आगजनी ने देश के सरकारी ढांचे को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। सिंह दरबार में लगी आग ने नेपाल की प्रशासनिक और कानूनी प्रणाली को बर्बाद कर दिया है, जिससे सरकार और आम नागरिकों को गहरी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। nepal-pm-sushila-karki-zero-state, kathmandu-fire, nepal-government-destruction

नई प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने शपथ लेने के बाद कहा,

"हम शून्य स्थिति में हैं। हमारे पास कैबिनेट है, लेकिन मंत्रालयों के पास न तो इमारतें बची हैं और न ही जरूरी दस्तावेज।" सिंह दरबार, जो पहले नेपाल के 20 से ज्यादा मंत्रालयों का केंद्र हुआ करता था, अब मलबे में तब्दील हो चुका है।

सिंह दरबार में आग से नष्ट हुआ सरकारी ढांचा

आग ने संसद, भ्रष्टाचार विरोधी अदालत, और कई मंत्रालयों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके साथ ही, देश के महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, कंपनी रजिस्ट्रेशन, और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के मूल कागजात जलकर राख हो गए। सुप्रीम कोर्ट की 60 हजार से ज्यादा फाइलें आग में जल गईं, जिससे अदालतों का काम ठप हो गया।

पहचान और स्वत्व साबित करने में असमर्थ...जनता

जनता भी परेशान है क्योंकि उनके दस्तावेज जलने के बाद अब वे अपनी पहचान और स्वत्व साबित करने में असमर्थ हैं। काठमांडू के राजेंद्र श्रेष्ठ ने अपनी जली हुई बाइक को पहचानते हुए कहा, "यह मेरी है, लेकिन पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।" एक अन्य नागरिक ने कहा, "अब मेरा जन्म प्रमाण पत्र और जमीन के दस्तावेज़ जल गए हैं, और मैं अब अपनी पहचान साबित नहीं कर सकता।"

पुलिसकर्मी तंबुओं में काम कर रहे हैं

काठमांडू घाटी में 112 पुलिस स्टेशन भी आग में पूरी तरह तबाह हो गए हैं। पुलिसकर्मी तंबुओं में बैठकर काम कर रहे हैं, और सरकारी गाड़ियों का अभाव है क्योंकि बहुत सारी गाड़ियां भी जलकर राख हो गईं। आम नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, पेंशन, और बैंकिंग सेवाओं के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आर्थिक और राजनीतिक संकट

इस घटना ने नेपाल की आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। हर दिन 2 हजार से अधिक नेपाली विदेश पलायन कर रहे हैं, जो पहले से ही आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री ओली की स्थिति

नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने 9 दिन तक सेना की सुरक्षा में बिताए, और फिर भक्तपुर जिले के गुंडु क्षेत्र स्थित अपने निजी आवास में पहुंचे। 9 सितंबर को हुई हिंसक घटनाओं के बाद ओली ने पद छोड़ दिया था, और सेना ने उन्हें हेलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। nepal violence indian woman deaths susheela karki, protests 

प्रधानमंत्री कार्की और नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत

नेपाल की नई पीएम सुशीला कार्की और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई। यह उनकी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष से की गई पहली बातचीत थी। दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल के संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

नरेंद्र मोदी ने X (Twitter) पर लिखा,

"नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से मेरी मुलाकात बहुत ही गर्मजोशी से हुई। हाल ही में नेपाल में हुई दुखद घटनाओं पर मैंने गहरी संवेदना प्रकट की। शांति और स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों में भारत पूरी तरह नेपाल के साथ खड़ा है। Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

संबंधित सामग्री

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन को उड़ाने की थी योजना; 17 साथी गिरफ्तार

राज्य

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन को उड़ाने की थी योजना; 17 साथी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन पर आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। 17 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए।

नर्सरी से लाए हरे-भरे पौधे कुछ ही दिनों में क्यों मुरझा जाते हैं? पानी, मिट्टी से जुड़ी ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी।

लाइफ स्टाइल

नर्सरी से लाए हरे-भरे पौधे कुछ ही दिनों में क्यों मुरझा जाते हैं? पानी, मिट्टी से जुड़ी ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी।

नए पौधे अक्सर घर लाने के कुछ दिनों बाद मुरझा जाते हैं। जानिए पानी, मिट्टी और धूप से जुड़ी गलतियां जो पौधों के स्वास्थ्य पर पड़ती हैं भारी।

साबुत मसालों से घर पर बनाएं दादी मां वाला गरम मसाला, दाल-सब्जी का स्वाद हो जाएगा दोगुना

लाइफ स्टाइल

साबुत मसालों से घर पर बनाएं दादी मां वाला गरम मसाला, दाल-सब्जी का स्वाद हो जाएगा दोगुना

घर पर बनाए गए गरम मसाले से खाने की खुशबू और स्वाद बढ़ता है। यह मसाला 21 साबुत मसालों से तैयार होता है और खाने को खास बना देता है।

क्या बिग बी की तबीयत ठीक नहीं? ब्लॉग में अस्पताल और सर्जरी का जिक्र, फैंस हुए परेशान

मनोरंजन

क्या बिग बी की तबीयत ठीक नहीं? ब्लॉग में अस्पताल और सर्जरी का जिक्र, फैंस हुए परेशान

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अस्पताल, ICU और सर्जरी का जिक्र किया, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस में चिंता बढ़ी है।

BSNL टावर से 32 घंटे बाद उतरी रामा बाई, 782 करोड़ के वाटर प्लांट विवाद में पुलिस-प्रशासन बैकफुट पर

राज्य

BSNL टावर से 32 घंटे बाद उतरी रामा बाई, 782 करोड़ के वाटर प्लांट विवाद में पुलिस-प्रशासन बैकफुट पर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में रामा बाई ने जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए BSNL टावर पर चढ़ी, प्रशासन ने विवाद सुलझाने का आश्वासन दिया।