महिला ने BSNL टावर पर किया प्रदर्शन

BSNL टावर से 32 घंटे बाद उतरी रामा बाई, 782 करोड़ के वाटर प्लांट विवाद में पुलिस-प्रशासन बैकफुट पर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में रामा बाई ने जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए BSNL टावर पर चढ़ी, प्रशासन ने विवाद सुलझाने का आश्वासन दिया।

BSNL टावर से 32 घंटे बाद उतरी रामा बाई, 782 करोड़ के वाटर प्लांट विवाद में पुलिस-प्रशासन बैकफुट पर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम श्यार्दे में पिछले दो दिनों से चल रहा हाईवोल्टेज प्रदर्शन आखिरकार खत्म हो गया। 782 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बड़े वाटर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के विरोध में BSNL के ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला रामा बाई को प्रशासन ने समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।

महिला के टावर से नीचे उतरते ही करीब 32 घंटे से मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने फिलहाल जमीन से जुड़ी बेदखली और कब्जा हटाने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया है।

करीब दो साल पहले किया गया

दरअसल, श्यार्दे गांव में 377 गांवों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए 782 करोड़ रुपये की लागत से वाटर प्लांट बनाया जाना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है, जिसका शिलान्यास करीब दो साल पहले किया गया था।

इसी परियोजना के लिए चिन्हित और अधिग्रहित जमीन को खाली कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची थी। कार्रवाई का विरोध करते हुए रामा बाई BSNL टावर पर चढ़ गई और वहां से अपनी मांगें रखने लगी।

टावर पर चढ़ने का कदम उठाया

रामा बाई का आरोप था कि उसकी पट्टे की जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा है, लेकिन प्रशासन इस कब्जे को हटाने में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। वहीं, दूसरी ओर जिस जमीन पर उसका खुद का कब्जा बताया जा रहा है, वहां से उसे जबरन हटाया जा रहा है। इसी कथित दोहरे रवैये के विरोध में उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया।

आगे की कार्रवाई की जाएगी

लगातार 32 घंटे तक महिला के टावर पर रहने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी। अधिकारियों ने कई दौर की बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए मनाया। आश्वासन मिलने के बाद रामा बाई सुरक्षित नीचे उतर आई।

अब प्रशासन दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर विवाद सुलझाने की कोशिश करेगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि पहले महिला की पट्टे वाली जमीन से अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश की व्यापक संभावनाओं की घोषणा की, विशेषकर भोपाल और इंदौर में।

'ट्राईबल हीलर्स' अब बनेंगे पारम्परिक ज्ञान के ‘मास्टर ट्रेनर्स' : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

'ट्राईबल हीलर्स' अब बनेंगे पारम्परिक ज्ञान के ‘मास्टर ट्रेनर्स' : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में जनजातीय समुदायों के पारम्परिक ज्ञान के संरक्षण और दस्तावेजीकरण के लिए नई पहल शुरू की गई है।

7,500 से ज्यादा मेधावी छात्रों को कल मिलेगी ई-स्कूटी, CM डॉ मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात

7,500 से ज्यादा मेधावी छात्रों को कल मिलेगी ई-स्कूटी, CM डॉ मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय स्कूलों के मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी वितरित करने का फैसला किया है, जिससे उन्हें पढ़ाई और आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग

सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग

मध्यप्रदेश में आदिवासी नायकों की विरासत को संजोते हुए, सरकार ने राजा शंकर शाह और रानी दुर्गावती जैसे महापुरुषों के नाम पर विश्वविद्यालयों की स्थापना की है।

लाड़ली बहना योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का नोटिस

लाड़ली बहना योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का नोटिस

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने लाड़ली बहना योजना की समीक्षा के लिए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया, योजना की वैधता और खर्च की समीक्षा की मांग की गई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर