GenZ का गुस्सा फूटा: नेपाल अब नए युग की दहलीज़ पर खड़ा है!

nepal-genz-revolution-nepali-youth-movement-sushila-karki-kulman-ghising

GenZ का गुस्सा फूटा: नेपाल अब नए युग की दहलीज़ पर खड़ा है!

genz का गुस्सा फूटा नेपाल अब नए युग की दहलीज़ पर खड़ा है

 

बुजुर्ग नेताओं से तंग आकर बगावत, जब कोई पीढ़ी चुप नहीं रहती

नेपाल इन दिनों इतिहास के सबसे नाजुक मोड़ पर खड़ा है। जहां एक ओर सियासी गलियारों में घबराहट है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर एक पूरी पीढ़ी का उबाल देखा जा रहा है GenZ। ये वही पीढ़ी है जिसने मोबाइल स्क्रीन पर बदलाव का सपना देखा, और अब उसे हकीकत में बदलने के लिए खूनपसीना बहा रही है। nepal genz revolution nepali youth movement sushila karki kulman ghising  बुजुर्ग नेताओं की असफलता, भ्रष्टाचार की जड़ें, और उम्मीदों का दम घुटता भविष्य युवाओं का सब्र अब जवाब दे चुका है। यह सिर्फ एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है, यह जनता की आत्मा से निकला आक्रोश है। काठमांडू की सड़कों पर आजकल सिर्फ नारों की गूंज नहीं, बल्कि गहराई से उठी एक पुकार सुनाई दे रही है हम थक चुके हैं! अनिल बनिया और दिवाकर दंगल जैसे युवा नेता कह रहे हैं कि उनका मकसद संविधान खत्म करना नहीं, संसद को नए सिरे से बनाना है। यानी कि लोकतंत्र तो चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं जो 50 साल पुराने नेताओं के दम पर चल रहा हो।
हमने शांति से आंदोलन की अपील की थी, लेकिन आगजनी करने वाले राजनीतिक कार्यकर्ता थे। – अनिल बनिया
दंगल कहते हैं हम अभी परिपक्व नहीं हैं, लेकिन ये बुजुर्ग तो सड़ चुके हैं। कितनी ईमानदार बात है। ये स्वीकार करना कि आप अभी तैयार नहीं, पर फिर भी सामने खड़े हैं... यही साहस है। nepal violence 2025 nepal army control nepal-protest   ऑनलाइन सर्वे से अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए दो नाम उभरे सुशीला कार्की और कुलमान घीसिंग। एक न्याय की प्रतीक, तो दूसरा उस रोशनी का चेहरा जिसने नेपाल को अंधेरे से निकाला।

सिस्टम के खिलाफ नहीं, सड़ चुके सिस्टम के खिलाफ

यह GenZ नेता संविधान जलाने की बात नहीं कर रहे, लेकिन वे यह साफ कह रहे हैं कि अब इसमें जनता की असल आवाज शामिल होनी चाहिए। बात केवल कागज़ी सुधारों की नहीं, बल्कि मानसिक बदलाव की है। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल का घर जला दिया गया, उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं। ये हिंसा किसी का समाधान नहीं है, लेकिन ये भी सोचिए किस कदर टूट चुका होगा एक आम युवा, जो यह कदम उठाने को मजबूर हुआ? और फिर, जो सबसे ज़्यादा डराने वाला सच सामने आया जेल से भागे 14,000 से ज्यादा कैदी, और प्रदर्शन के बीच लूट, आगजनी, और मौतें। सवाल उठता है, क्या इस आंदोलन को कहीं से ‘हाईजैक’ किया जा रहा है? nepal political crisis gen z protest ministers resign social media ban पूर्व अटॉर्नी जनरल युवराज संग्रौला की बात गौर करने लायक है संविधान में खामियां हैं, लेकिन उसे खत्म करने से देश डूबेगा।

 ये केवल एक आंदोलन नहीं, एक इमोशनल विस्फोट है

ये लड़ाई केवल सत्ता की नहीं है। यह आत्मसम्मान, भविष्य और भरोसे की लड़ाई है। नेपाल का युवा अब पूछ रहा है कब तक आप हमें सिर्फ भीड़ समझोगे? और शायद, भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया को यह सुनना चाहिए। कुलमान घीसिंग जैसे लीडर अगर देश संभालेंगे, तो शायद देश को फिर से उजियारा मिलेगा। लेकिन ये तभी होगा जब पुरानी सोच खुद पीछे हटेगी, और नए सपनों के लिए जगह बनाएगी। nepal political crisis gen z protest ministers resign social media ban

अब बदलाव को रोका नहीं जा सकता

Nepal में GenZ की ये क्रांति सिर्फ राजनीतिक नहीं, यह एक सामाजिक पुनर्जागरण है। इसमें खतरे भी हैं, लेकिन हर बड़ा बदलाव दर्द से ही गुजरता है। बुजुर्गों के लिए ये एक आखिरी मौका है या तो युवाओं को गले लगाएं, या फिर इतिहास बनकर पीछे रह जाएं। क्योंकि अब वक्त बदल चुका है, और GenZ सिर्फ ट्वीट नहीं करता, वो अब सड़कों पर है। nepal political crisis gen z protest ministers resign social media ban Watch Now :-  US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया Read:-मोहन भागवत 75 के हुए, PM मोदी बोले- सौभाग्य है कि भागवत जैसा सर संघचालक  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।