शादी से कुछ घंटे पहले हुआ दिल दहला देने वाला कत्ल: मंगेतर ने किया प्यार का अंत

murder-before-wedding-fiance-kills-bride-to-be

शादी से कुछ घंटे पहले हुआ दिल दहला देने वाला कत्ल: मंगेतर ने किया प्यार का अंत

शादी से कुछ घंटे पहले हुआ दिल दहला देने वाला कत्ल मंगेतर ने किया प्यार का अंत

Gujarat Bride-to-be murder: गुजरात के भावनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के ठीक एक दिन पहले 22 वर्षीय युवती की उसके ही मंगेतर ने बेरहमी से हत्या कर दी। जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अचानक मातम पसर गया। फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा घर, जहाँ हल्दी-मेहंदी की खुशियां मनाई जा रही थीं, कुछ ही पलों में चीख-पुकार में बदल गया।

8 महीने से थे लिव-इन में 

मृतका सोनी राठौर और उसका मंगेतर साजन बरैया लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों करीब 8 महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। बाद में परिवारों की सहमति के बाद सगाई हुई और समाज के सामने शादी का फैसला लिया गया। 15 नवंबर की शादी की तारीख तय की गई थी और उससे एक दिन पहले 14 नवंबर को हल्दी-मेहंदी की रस्में हुईं। सोनी बेहद खुश थी। उसने अपने हाथों में साजन के नाम की मेंहदी लगवाई। एक हाथ पर उसने “I Love Sajan” और दूसरे पर “अखंड सौभाग्यवती” लिखवाया था। परिवार और रिश्तेदार रस्मों में शामिल थे और घर का माहौल खुशी से भरा हुआ था। 2 दिन बाद थी शादी

साड़ी और पैसों को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, शादी से कुछ घंटे पहले रात को सोनी और साजन के बीच साड़ी और पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि साजन ने आपा खो दिया। आरोप है कि उसने गुस्से में लोहे के पाइप से सोनी पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसने सोनी का सिर दीवार पर दे मारा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। Read More: Investigation: मॉडल खुशबू मौत केस.. NHRC ने जारी किया नोटिस,दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

Gujarat Bride-to-be murder: खून से लथपथ मिली सोनी

जब सोनी के कमरे से तेज शोर सुनाई दिया तो परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सोनी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और उसकी सांसें थम चुकी थीं। वहीं साजन मौके से फरार हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही गंगाजलिया पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सोनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के बड़े भाई विपुल राठौर ने साजन के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। [caption id="attachment_117411" align="alignnone" width="612"]सोनी सोनी[/caption]

प्यार के लिए छोड़ा था घर

सोनी के परिजनों ने बताया कि उसका अफेयर साजन से लंबे समय से चल रहा था। परिवार के विरोध के बावजूद वह साजन के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बाद में जब दोनों की सगाई हुई तो सामाजिक कारणों से परिवार भी शादी के लिए तैयार हो गया। शादी से पहले सोनी अपने मायके लौट आई थी और सभी तैयारियां चल रही थीं। [caption id="attachment_117412" align="alignnone" width="613"]साजन बरैया साजन बरैया[/caption]

आरोपी की तलाश में पुलिस

Gujarat Bride-to-be murder: हत्या के बाद से मुख्य आरोपी साजन बरैया फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं और आसपास के इलाकों में छानबीन जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शादी की खुशियों के बीच हुई इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है। जिस लड़की ने उसी दिन अपने हाथों पर मंगेतर का नाम लिखवाया था, वही रात उसकी जिंदगी की आखिरी रात बन गई।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।