देश के कई हिस्सों में बाढ़ का अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में बाढ़ का अलर्ट जारी, 11 नदियां उफान पर, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

Heavy rains have led to flooding and several rivers in Uttar Pradesh are overflowing. The Badrinath Highway is closed due to landslides.

देश के कई हिस्सों में बाढ़ का अलर्ट जारी, 11 नदियां उफान पर, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

देश के कई हिस्सों में बाढ़ का अलर्ट जारी

UP में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली। लखनऊ में 3 घंटे हुई बारिश के बाद सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया। कई इलाकों की गलियां तालाब बन गई हैं। उधर, गंगा, यमुना और शारदा समेत 11 नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इससे UP-MP को जोड़ने वाला पुल डूब गया है। पानी कॉलोनियों और घरों तक पहुंच गया है।

बद्रीनाथ हाईवे बंद

इधर, उत्तराखंड के चमोली में शनिवार देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण बाजपुर के पास पहाड़ का एक हिस्सा खिसक गया। जिससे बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया। हिमाचल में 30 जून से 15 अगस्त के बीच मानसून से जुड़ी घटनाओं में 183 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार शाम 5 बजे तक राज्य में 103 सड़कें बंद थीं।

बाढ़ का अलर्ट जारी 

वाराणसी में गंगा नदी उफान पर हैं। घाट के किनारे बने 100 से ज्यादा मंदिर जलमग्न हो गए हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के चमोली में रात से हो रही भारी बारिश के कारण बाजपुर के पास पहाड़ी दरक गई। जिससे बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया। पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं है। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है। 

बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

मानसून टर्फ की वजह से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 3 दिन हैवी रेन यानी, भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं बिहार के 5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में करीब 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

संबंधित सामग्री

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास और रोजगार मेलों के महत्व पर जोर दिया, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026