महाराष्ट्र: कपल ने चलती बस से नवजात को फेंका, कुछ मिनट पहले हुई थी डिलीवरी

maharashtra-newborn-thrown-from-moving-bus

महाराष्ट्र: कपल ने चलती बस से नवजात को फेंका, कुछ मिनट पहले हुई थी डिलीवरी

महाराष्ट्र कपल ने चलती बस से नवजात को फेंका कुछ मिनट पहले हुई थी डिलीवरी

कपल ने कहा- पाल नहीं सकते थे इसलिए मार डाला

महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक युवती ने बस में ही नवजात बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही मिनट बाद उस नवजात को उसके साथ सफर कर रहे व्यक्ति ने चलती बस से बाहर फेंक दिया, जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे पथरी-सेलू रोड पर हुई। 19 वर्षीय ऋतिका ढेरे पुणे से परभणी जा रही थी, साथ में था अल्ताफ शेख, जो खुद को उसका पति बता रहा था। यात्रा के दौरान ऋतिका को अचानक लेबर पेन शुरू हुआ और उसने बस में ही बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, इसके बाद दंपती ने नवजात बच्चे को कपड़े में लपेटकर बस की खिड़की से बाहर फेंक दिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे बच्चे का पालन-पोषण करने में असमर्थ थे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

घटना की जांच और कार्रवाई

बस के ड्राइवर ने खिड़की से कुछ फेंकते देखा था, लेकिन जब उसने शेख से पूछा तो उसने कहा कि उसकी पत्नी को उल्टी हुई थी। वहीं, सड़क पर मौजूद एक व्यक्ति ने नवजात बच्चे को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस को रोककर ऋतिका और अल्ताफ को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि दोनों परभणी के रहने वाले हैं और पिछले डेढ़ साल से पुणे में रह रहे थे। वे खुद को पति-पत्नी बताते हैं लेकिन उनके पास शादी के कोई दस्तावेज नहीं हैं। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 94(3), (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें जन्म छिपाने और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश शामिल है।

पिछले साल बिहार में भी हुआ था ऐसा मामला

यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल दिसंबर में बिहार के मुंगेर जिले से आठ दिन की बच्ची को नाले में फेंकने का मामला सामने आया था। CCTV फुटेज में एक महिला बच्ची को नाले में फेंकती दिख रही थी। नर्सों की मदद से बच्ची को नाले से निकाला गया और वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। यह घटनाएं समाज में नवजात बच्चों की सुरक्षा और पालन-पोषण के मुद्दे को गंभीरता से सोचने पर मजबूर करती हैं। नवजात के साथ ऐसी हिंसा रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता और कड़े कानूनी कदम आवश्यक हैं। Watch Now :-इतने घंटे पहले जारी हो जाएगा रिजर्वेशन चार्ट यात्रीगणँ कृपया ध्यान दें.... Read More:- पटना एयरपोर्ट: लैंडिंग के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी, यात्रियों की सांसें अटकी!

संबंधित सामग्री

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सनातन

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

16 July 2026 Rashifal: जानें 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सटीक राशिफल।

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।