महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: 23 निगमों में भगवा लहराया, विपक्ष का सफाया

maharashtra-municipal-elections-bjp-wins-bmc-after-45-years

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: 23 निगमों में भगवा लहराया, विपक्ष का सफाया

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026 23 निगमों में भगवा लहराया विपक्ष का सफाया 

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों ने ही साफ कर दिया कि इस बार नगर निगम चुनाव सिर्फ स्थानीय सत्ता का सवाल नहीं थे, बल्कि राज्य की सियासी दिशा तय करने वाले साबित हुए। मुंबई से नागपुर तक, भगवा झंडा हर तरफ लहराता दिखा और विपक्ष लगभग हाशिये पर चला गया।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: पहली बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

राज्य की सबसे अहम और देश की सबसे अमीर बीएमसी में 45 साल बाद भाजपा ने इतिहास रच दिया है।.227 सीटों वाली बीएमसी में भाजपा गठबंधन 116 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो स्पष्ट बहुमत के करीब है. भाजपा अकेले 88 सीटों पर आगे है, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 28 सीटों पर सफलता मिली है। इस तरह मुंबई की सत्ता पर पहली बार पूरी तरह भगवा छाया नजर आ रहा है.

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: मुंबई में मेयर की कुर्सी अब भाजपा के करीब

अब तक बीएमसी के इतिहास में भाजपा का कोई मेयर नहीं बन पाया था. 2017 में शिवसेना 84 और भाजपा 82 सीटों पर सिमट गई थी। लेकिन इस बार समीकरण बदल चुके हैं. भाजपा ने संकेत दिए हैं कि मेयर मराठी समुदाय से होगा, जिससे मुंबई की राजनीति में नया अध्याय जुड़ने वाला है। Also Read-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे श्री कामेश्वर धाम

29 में से 23 नगर निगमों में महायुति की जीत

महाराष्ट्र भर के 29 नगर निगमों में आए रुझानों में 23 निगमों में भाजपा-नेतृत्व वाली महायुति को बढ़त मिलती दिख रही है.  मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक जैसे बड़े शहरों में विपक्ष को करारी शिकस्त मिली है। यह नतीजे 2024 के बाद पहली बार राज्य की जमीनी राजनीति की तस्वीर इतनी साफ तौर पर सामने रखते हैं.

विपक्ष की स्थिति

एमसी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने 66 सीटों पर बढ़त दर्ज की है। यह दिखाता है कि मुंबई में उनका पारंपरिक वोट बैंक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. हालांकि कांग्रेस को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि मनसे 6 और एनसीपी महज 3 सीटों पर सिमट गई। Also Read-राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ.. CM साय होंगे शामिल
मालेगांव में ओवैसी की पार्टी किंगमेकर
मालेगांव नगर निगम में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम किंगमेकर की भूमिका में उभरी है। यहां किसी भी गठबंधन के लिए सरकार बनाना ओवैसी की पार्टी के समर्थन के बिना मुश्किल नजर आ रहा है, जिससे स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है.
नेताओं की प्रतिक्रियाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की जीत पर महाराष्ट्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने विकास के ट्रैक रिकॉर्ड और विजन पर भरोसा जताया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास की राजनीति की जीत बताया उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जनता ने काम और विकास को चुना है, न कि खोखले वादों को वहीं विपक्ष पर तंज कसते हुए नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस का “सुपड़ा साफ” होना जनता के मूड को साफ दिखाता है।
नतीजों के मायने
नगर निगम चुनाव के ये नतीजे सिर्फ शहरी सत्ता का फैसला नहीं हैं। यह साफ संकेत हैं कि महाराष्ट्र में फिलहाल भाजपा और उसकी महायुति का राजनीतिक ग्राफ ऊंचाई पर है। बीएमसी की जीत ने पार्टी को न सिर्फ आर्थिक राजधानी में मजबूत किया है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी बड़ा मनोवैज्ञानिक बढ़त दे दी है।  

संबंधित सामग्री

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।

खाना बनाने को लेकर विवाद महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार!

जुर्म गाथा

खाना बनाने को लेकर विवाद महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार!

35 वर्षीय अंजू देवी की गोपालगंज में संदिग्ध मौत हो गई। परिवार घटना के बाद फरार हो गया है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

खाली हो रहा राबड़ी देवी का आवास, 29 जून आखिरी तारीख

राज्य

खाली हो रहा राबड़ी देवी का आवास, 29 जून आखिरी तारीख

भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए 29 जून तक का समय दिया। नए बंगले की तैयारी और सामान पैकिंग का काम तेजी से चल रहा है।

सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, की बड़ी घोषणाएं

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, की बड़ी घोषणाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते हुए कांग्रेस पर आपातकाल के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

कैसे जानें अगर आपका बॉयफ्रेंड अब आपको पसंद नहीं करता?

लाइफ स्टाइल

कैसे जानें अगर आपका बॉयफ्रेंड अब आपको पसंद नहीं करता?

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे बात करने, मिलने से बचता है या आपकी बातों में दिलचस्पी नहीं दिखाता है, तो ये रिलेशनशिप में खतरे के संकेत हैं।